फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4,926 quintals of paddy arrived at the market, 2,000 quintals have been lifted.

Rohtak News: मंडी में पहुंचा 4,926 क्विंटल धान, 2,000 क्विंटल की उठान

Sun, 19 Oct 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
4,926 quintals of paddy arrived at the market, 2,000 quintals have been lifted.
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

रोहतक। मंडी में शुक्रवार को 4926 क्विंटल धान की आवक हुई। इस दिन भी 2000 क्विंटल धान की खरीद हुई। अब तक मंडी में 1,06,610 धान की आवक हो चुकी है। मंडी में अब तक 66,833 क्विंटल धान की खरीद हुई है। 2,000 क्विंटल धान की उठान की गई। अब तक केवल 25,000 क्विंटल धान की ही उठान हुई है।
मंडी में धान की आवक तो तेजी से बढ़ रही है लेकिन उठान की धीमी गति के कारण मंडी परिसर में धान उतारने व सुखाने के लिए जगह कम होती जा रही है। किसानों को सड़कों पर ही धान उतारना पड़ रहा है। धान के बैग भी बाहर मंडी परिसर में रखे हैं। ऐसे में बारिश आने से फिर नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

धीमी उठान की वजह से किसानों को मंडी परिसर में शेड के बाहर व सड़कों पर धान उतारना व फैलाना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों ने सरकार को उनकी स्थिति समझने की अपील भी की है। उनका कहना है कि बारिश के कारण धान का रंग बदला है लेकिन अंदर से तो दाना सफेद ही है। इसको लेकर हरियाणा वेयर हाउस रोहतक के डीएम रोहतास दहिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed