{"_id":"669071a8843122f7dc05a644","slug":"485-crores-will-provide-relief-from-waterlogging-rohtak-news-c-17-roh1020-461277-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 4.85 करोड़ से जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 4.85 करोड़ से जलभराव से मिलेगी निजात
विज्ञापन
11सीटीके36...आर के शर्मा ।
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग जलभराव की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए पुराने आरसीसी पाइप को सीआईपीपी (क्योर्ड इन प्लेस पाइप) तकनीक से नवीनीकरण का कार्य कर रहा है। इसको लेकर विभाग की ओर से तेज गति में कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य को इस वर्ष दिसंबर तक पूरा करना है। सीआईपीपी होने के बाद आरसीसी पाइप की उम्र करीब पचास साल बढ़ जाएगी। वहीं बारिश का पानी शहर में जमा नहीं होगा।
जनस्वास्थ्य विभाग सुखपुरा चौक से पीरबोधी तक 36 इंच चौड़ी आरसीसी पाइप सीआईपीपी तकनीक से नवीनीकरण कर रहा है। आरसीसी यह पाइप करीब 690 मीटर लंबी है। इसमें विभाग की ओर से 4 करोड़ 85 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह कार्य दिसंबर माह के अंत तक पूरा करना है। इसको लेकर सबसे पहले आरसीसी पाइपों में जमा कचरा की सफाई की गई। करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा सफाई कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही अब सीआईपीपी पाइप इसमें डाली जानी है। सुखपुरा चौक इलाके में बारिश के बाद होने वाली जलभराव की समस्या लगभग खत्म हो जाएगा। बारिश का पानी आरसीसी पाइप से होते पानी सीधे पीरबोधी के नाले में गिर जाएगा।
सीआईपीपी एक एडवांस तकनीक है। इसके इस्तेमाल से आरसीसी पाइप को लंबी उम्र मिलेगी। साथ ही जलभराव की समस्या से लंबे समय के लिए लोगों को निजात मिलेगी। बारिश के बाद जलभराव को लेकर विभाग गंभीर है और इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सीआईपीपी पाइप यह कार्य अपने समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-आर के शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग