फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   47 candidates contested on last day in Rohtak: JJP did not field candidate from Meham

रोहतक में 47 प्रत्याशी आखिरी दिन मैदान में आए: महम से जजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी, दूसरों को समर्थन पर मंथन

Fri, 13 Sep 2024 10:00 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Sep 2024 10:00 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा ने वीरवार को गढ़ी सांपला-किलोई हलके से नामांकन पत्र जमा किया। मंजू हुड्डा पति राजेश हुड्डा से ज्यादा अमीर हैं। उनके पास 14 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि गुरुग्राम में 90 लाख का फ्लैट है। उनके पति के पास 5 लाख 20 हजार रुपये की चल संपत्ति है।

विज्ञापन
47 candidates contested on last day in Rohtak: JJP did not field candidate from Meham
भूपेंद्र हुड्डा ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को वीरवार को भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर, दीपक हुड्डा, मंजू हुड्डा और निर्दलीय राधा अहलावत सहित आखिरी दिन 47 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री की जगह बाबा बालकनाथ ने ग्रोवर व मंजू हुड्डा का नामांकन कराया, जबकि दीपक हुड्डा का नामांकन ओमप्रकाश धनखड़ कराने पहुंचे।

विज्ञापन


महम से आप प्रत्याशी विकास नेहरा का प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता व पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर नामांकन कराने पहुंचे। अब 13 सितंबर को नामांकन की जांच होगी, जबकि 16 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, महम हलके से जजपा की तरफ से किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा है। पार्टी यहां दूसरों को समर्थन दे सकती है। पार्टी के एक नेता का कहना है कि अभी पार्टी इस पर मंथन कर रही है।
विज्ञापन


ग्रोवर बोले- मेरा मुकाबला आप से, कांग्रेस चौथे स्थान पर
भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर का काफिला कैंप कार्यालय से रवाना हुआ, साथ में बाबा बालकनाथ, मनमोहन गोयल, डॉक्टर आदित्य बतरा, राजकमल सहगल, अशोक खुराना, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका व सतीश नांदल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ में मौसम खराब होने की वजह से हेलिकाॅप्टर न उड़ने की वजह से नहीं आ सके। ग्रोवर ने नामांकन पत्र जमा कराने के बाद कहा कि उनका मुकाबला आप प्रत्याशी से है, जबकि कांग्रेस चौथे स्थान पर है। रोहतक की जनता से कहना चाहता हूं कि अगर मुझ से कोई गलती हो गई हो तो खुद पीट लेना, लेकिन रोहतक को ठगने वालों से मत पिटवाना। ग्रोवर ने 2016 की हिंसा का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक की आपत्ति, जिला अध्यक्ष को आना पड़ा बाहर

नामांकन पत्र जमा कराने के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि प्रत्याशी सहित चार लोग ही अंदर रहेंगे। इसके चलते जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका को बाहर जाना पड़ा। इस पर ग्रोवर बोले, कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के समय काफी लोग थे। जब ग्रोवर बोल रहे थे, तभी एडवोकेट राजेश सहगल ने रोक दिया। चुनाव पर्यवेक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सख्ती से बोले- किस बात की ड्यूटी कर रहे हैं।

पति से ज्यादा अमीर मंजू हुड्डा, गुरुग्राम में 90 लाख का फ्लैट

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा ने वीरवार को गढ़ी सांपला-किलोई हलके से नामांकन पत्र जमा किया। मंजू हुड्डा पति राजेश हुड्डा से ज्यादा अमीर हैं। उनके पास 14 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि गुरुग्राम में 90 लाख का फ्लैट है। उनके पति के पास 5 लाख 20 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा 35 वर्षीय मंजू की 2 लाख 66 हजार व पति की 4 लाख 91 हजार रुपये सालाना आय है। मंजू के पास 6 लाख तो पति के पास 4 लाख रुपये का सोना है।

राधा के पास छह किलो सोना, फिर भी पति ज्यादा अमीर

महम से निर्दलीय प्रत्याशी राधा अहलावत के पास छह किलो सोना है, जिसकी कीमत 4 करोड़ 88 लाख रुपये है, जबकि 50 लाख के हीरे भी हैं। फिर भी उनके पति शमशेर खरकड़ा ज्यादा अमीर हैं। राधा के पास कुल साढ़े 7 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है, जबकि पति के पास 20 करोड़ 80 लाख के करीब की संपत्ति है। राधा जहां सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जबकि उनके पति गुरुग्राम स्थित कंपनी के न केवल डायरेक्टर हैं, बल्कि एजुकेशन सोसाइटी भी चलाते हैं। राधा के पास एक कार और उनके पति के पास तीन लग्जरी कारें हैं।

यूं आए आखिरी दिन नामांकन पत्र

महम हलके से आखिरी दिन 14 नामांकन हुए, जिसमें भाजपा के दीपक हुड्डा व उनकी पत्नी स्वीटी बूरा, आप प्रत्याशी विकास नेहरा व उनकी पत्नी मीनू नेहरा, बीएसपी से हवा सिंह, निर्दलीय राधा अहलावत, नीरज, नरेश, रणबीर सिंह, मुकेश, विकास, महेंद्र सिंह, दया किशन व कृष्ण ने नामांकन पत्र भरा।

गढ़ी सांपला-किलोई : भाजपा, जजपा व इनेलो प्रत्याशी सहित 7 ने भरा पर्चा

हलके से आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा, इनेलो प्रत्याशी कृष्ण कौशिक व रामानंद कौशिक, जजपा प्रत्याशी सुशीला देवी व राजपाल, आम आदमी पार्टी से प्रवीन घुसकानी और निर्दलीय मुकेश ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पहले से नामांकन कर चुके हैं।

रोहतक शहर : ग्रोवर ने भरे दो नामांकन पत्र, बेटा कवरिंग प्रत्याशी

आखिरी दिन 16 प्रत्याशियों ने रोहतक शहर से पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी मनीष कुमार ग्रोवर ने दो नामांकन पत्र व उनके बेटे हिमांशु ग्रोवर ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र जमा किया। मिशन एकता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र, युग थुलासी पार्टी से प्रवीण कुमार, जननायक जनता पार्टी से प्रत्याशी जितेंद्र बल्हारा एवं कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर निर्मल, इनेलो प्रत्याशी दिलावर व कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर रवि, निर्दलीय उम्मीदवार आनंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, बिशम्बर कुमार, भरत भूषण, अश्वनी मलिक, सतप्रकाश सिंगला बिस्ला व यशपाल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

कलानौर : जजपा ने महेंद्र को उतारा मैदान में, भाजपा प्रत्याशी के कवरिंग प्रत्याशी ने भरा पर्चा

हलके से आखिरी दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। इसमें जननायक जनता पार्टी से महेंद्र सिंह, भाजपा से कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर ललिता, एमसीपी से रणबीर, आप से नरेश बागड़ी, आम आदमी परिवर्तन पार्टी से ईश्वर, हरियाणा जनसेवक पार्टी से मंजीत व निर्दलीय प्रत्याशी दीपक सिंह, स्नेह और प्रेम कुमार ने नामांकन पत्र भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed