फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4500 students will appear for examination at seven centres

Rohtak News: सात केंद्रों पर 4500 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 24 Feb 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 24 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
4500 students will appear for examination at seven centres
सांपला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से परीक्षाओं को लेकर सांपला ब्लॉक में सात स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन परीक्षाओं को लेकर रविवार को केंद्र अध्यक्षों को परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को अतिरिक्त ओएमआर शीट नहीं मिलेगी। सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को अलग-अलग संख्या वाले पेज की ओएमआर शीट वाली उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य सीट नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र पर एक कमरे में 24 तो बड़े हाल में 48 विद्यार्थी बैठे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

केंद्र पर अधिकतम परीक्षार्थियों की संख्या करीब 300 रखी गई। प्रमुख केंद्र अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र पर नियुक्त सभी स्टाफ के मोबाइल फोन परीक्षा के दौरान अलमारी में रखे जाएंगे। सांपला ब्लॉक में दोनों परीक्षाओं में करीब 4500 विद्यार्थी बैठेंगे। 27 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों पर तैयारी तेज कर दी है। केंद्रों की 100 मीटर परिधि में धारा 144 में लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की ओर से दो आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। इलाके में सात केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कस्बे में तीन प्राइवेट स्कूलों में केंद्र होगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में इस्माईला, चुलियाना, गांधरा, हसनगढ़ के डीएवी स्कूल में केंद्र बनाया गया है। इनमें विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे।
- सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी, सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed