फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   450 sanitation workers go on strike over demands, leaving the city with heaps of garbage.

Rohtak News: मांगों को लेकर 450 सफाईकर्मी रहे हड़ताल पर, शहर में लगे कचरे के ढेर

Sat, 02 May 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
450 sanitation workers go on strike over demands, leaving the city with heaps of garbage.
36-रोहतक नगर निगम कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे वि​भिन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, स्थायी भर्ती व शिक्षित सफाईकर्मियों को पदोन्नति आदि की मांगों को लेकर शुक्रवार को नगर निगम के 450 सफाईकर्मी हड़ताल पर रहे। इसके चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे।
नगर पालिका कर्मचारी संघ रोहतक इकाई के से सदस्य शुक्रवार को हड़ताल में शामिल हुए। इकाई के प्रधान शंभु टांक व सचिव राकेश चावरिया का दावा है कि शहर के किसी भी वार्ड में कर्मचारियों ने सफाई नहीं की। इकाई के तमाम सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर सुबह 9 से शाम पांच बजे तक धरना दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ही मजदूर दिवस के चलते उन्होंने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर दोपहर में शहर में प्रदर्शन भी किया। धरने को सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, भवन निर्माण कामगार यूनियन, अग्निशमन कर्मचारी यूनियन, ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, सीआईटीयू, किसान सभा, सिंचाई कर्मचारी यूनियन व छात्र संगठनों ने भी समर्थन दिया। उधर, नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि डोर टू डोर कचरा उठाया जा रहा है और शहर में सफाई भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यहां लगे कचरे के ढेर
शहर में मालगोदाम रोड, गोहाना रोड, राजीव गांधी स्टेडियम रोड, छोटूराम स्टेडियम के पास, रामगोपाल कॉलोनी, झज्जर रोड व हिसार रोड आदि।
------------------------

मजदूर दिवस पर की संकल्प सभा
मजदूर दिवस के मौके पर निगम कार्यालय पर संकल्प सभा की गई। अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, सीटू नेता कमलेश लाहली और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जगपाल सांगवान ने संयुक्त रूप से की। संकल्प सभा को विनोद, किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रीत सिंह, जगमति सांगवान, राजकुमारी ने भी संबोधित किया।
यह प्रस्ताव पारित
संकल्प सभा के दौरान अग्निशमन कर्मचारियों और नगर पालिका कर्मचारियों की मांगों का तुरंत समाधान किया जाए। ठेका प्रथा पर रोक लगाते हुए प्रदेश में 30,000 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन घोषित करने, स्थायी भर्ती करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए।
------------------

36-रोहतक नगर निगम कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे विभिन

36-रोहतक नगर निगम कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे विभिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed