फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   45 year old housewife of model town found infected

मॉडल टाउन की 45 वर्षीय गृहिणी मिली संक्रमित

Wed, 25 Aug 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
45 year old housewife of model town found infected
कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। पीजीआईएमएस में पिछले 2 दिन में तीन संक्रमित मरीज भर्ती हुए हैं। इनका यहां इलाज भी शुरू हो चुका है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने एक नए संक्रमित केस की पुष्टि की है। मॉडल टाउन निवासी 45 वर्षीय गृहिणी का इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में मंगलवार को एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके साथ ही जिले में अब तक 25,888 लोग संक्रमित हो चुके हैं। विभाग ने मंगलवार को 944 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा जिले के 445 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में चार कोरोना संक्रमित मरीज हैं। ये सभी घरों में उपचाराधीन हैं। जिले में संक्रमण की दर 5.22 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.72 प्रतिशत है। इधर, महामारी से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 5630 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 3234 को पहली व 2996 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed