फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   45 health workers positive including 10 doctors of PGI

पीजीआई के 10 डॉक्टरों समेत 45 स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव

Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
45 health workers positive including 10 doctors of PGI
रोहतक। कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पीजीआई के 45 स्वास्थ्य कर्मचारी शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 10 चिकित्सक हैं। अब तक संस्था के 96 चिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 306 पहुंच चुकी है। निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने ऐसे में लोगों से अपील की है कि वे जरूरी होने पर ही घर से निकलें। यदि घर से बाहर निकले की आवश्यकता पड़ तो मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

संस्थान में लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाने लगा है। पीजीआई में ही बड़े स्तर पर कर्मचारी व चिकित्सक संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में आम जन से अपील की जा रही है वे कोरोना गाडडलाइन का पालन करें। पीजीआई चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह ने कहा कि संस्थान का धनवंतरी अपेक्स ट्रामा सेंटर को कोविड-19 अस्पताल बना दिया गया है। कोविड-19 संक्रमित मरीज पीजीआईएमएस के किसी भी अन्य हिस्से में इलाज कराने न पहुंचे। ऐसे लोग सीधे ट्रामा सेंटर जाएं। इससे अन्य लोगों को संक्रमण का खतरा कम होगा। संस्थान के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में 27 बेड में से 4 पर ही मरीज भर्ती हैं। यहां ट्रायज एरिया के 35 बेड में से भी 4 पर ही मरीज भर्ती हैं। ट्रॉमा सेंटर के तृतीय तल पर बनाए गए वार्ड के सभी 45 बेड खाली हैं। जिन मरीजों ने अभी करोना जांच नहीं कराई है व उन्हें कोविड-19 लक्षण नजर आ रहे हैं, वे आपातकालीन विभाग के साथ सी ब्लॉक में चिकित्सक को दिखा सकते हैं। कोई भी कोविड-19 संक्रमित मरीज आपातकाल विभाग में न जाए। ये सीधे ट्रॉमा सेंटर में ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed