फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   44 grams of gold recovered out of 53 grams of looted, accused sent to jail

लूट के 53 ग्राम सोने में से 44 ग्राम बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

Thu, 23 Sep 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
44 grams of gold recovered out of 53 grams of looted, accused sent to jail
आर्य नगर में हुई ढाई लाख के सोना लूट मामले का बुधवार को पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए 53 ग्राम में से 44 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। रिमांड पूरा होने पर चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। आर्य नगर थाने के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ढाई लाख रुपये के सोने की लूट मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी हर्ष, गौरव, दीपक व अमित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान चारों से 11-11 ग्राम सोना बरामद किया गया है। रिमांड पूरा होने पर आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस लगातार मामले की परत खोलने के प्रयास में जुटी हुई थी। बता दें कि 18 सितंबर को आर्य नगर में किराये पर रहने वाले पश्चिम बंगाल के नाजिम ने शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि चार नकाबपोश उसके सिर में पिस्तौल के पिछले हिस्से चोट मारकर पांच तोला सोना लूटकर ले गए थे। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। चारों आरोपी झज्जर जिले के दुजाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed