{"_id":"634efb58cd6f8f7ed817c6bc","slug":"43-cases-of-dengue-in-the-district-campaign-continues-for-prevention-rohtakcity-news-rtk661276373","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 43 केस, रोकथाम के लिए अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 43 केस, रोकथाम के लिए अभियान जारी
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपायुक्त के निर्देशों पर वेक्टर जनित रोग (वीबीडी) से बचाव का कार्य चलाया जा रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार माइक्रो प्लान बनाकर कार्य कर रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला व उप-सिविल सर्जन डॉ. मंजू मेहरा के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ. कपिल गुप्ता ने टीम सुपरवाइजर बसंत शर्मा, नरेंद्र, अनिल, राजेश व हरिओम शर्मा के साथ जाकर वीबीडी जांच की।
जिला में शहरी क्षेत्र में जांच के दौरान 32 केस दर्ज हुए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 11 केस दर्ज हैं। इनमें से एकता कॉलोनी में चार, अस्थल बोहर में दो, प्रेम नगर में दो, शास्त्री नगर में दो, देव कॉलोनी में दो, पीजीआई कैंपस में दो, नयाबास में दो और लाखन माजरा में भी दो केस दर्ज किए गए हैं। टीम ने जनता कॉलोनी में 224 घरों में नोटिस दिए हैं। एकता कॉलोनी में 137, आर्य नगर में 128, शास्त्री नगर में 109, बाबरा मोहल्ला में 100, विजयनगर में 91, रामनगर में 81, शिवाजी कॉलोनी में 78, प्रेम नगर में 73, तिलक नगर में 72 घरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इस मौके पर अमरदीप, सुशील, आजाद, सावित्री, पूजा, सरोज व संबंधित आशा वर्कर मौजूद रहे।
वर्जन-
आमजन से अपील है कि मौसम का ध्यान रखते हुए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, कूड़े का निष्पादन सही जगह पर करें व कबाड़ का निस्तारण करें। घर से बाहर निकलते समय मॉस्किटो रेपलेंट का प्रयोग करने व घर के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनियानी में सुपरवाइजर वीरपाल की ओर से घर-घर जागरूकता अभियान चला कर बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन