रोहतक। जिला परिषद वार्ड-10 के गांव रिटौली में मंगलवार को आंखों का चेकअप कैंप लगा। जिला पार्षद जयदेव डागर ने बताया कि समाजसेवी नवीन अहलावत डीघल के सहयोग से कैंप लगाया। इसमें 425 लोगों ने आंखों की जांच कराई। 205 को फ्री चस्मे और सभी को निशुल्क दवाइयां दी। नवीन अहलावत ने विभिन्न गांवों में कैंप लगाकर करीब 3000 से ज्यादा मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन करवाया हैं। जयदेव ने बताया कि नवीन अहलावत ने युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए डीघल गांव में खेल अकादमी का संचालन कर रखा है।
जयदेव डागर ने बताया कि कैंप में आई सर्जन डॉ. रविंद्र रोज और डॉ. सतेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम पहुंची हैं। कैंप में 65 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इस मौके पर बलराज अहलावत, दलजीत आर्य, सतगामा प्रधान श्रीपाल बालंद, सरपंच मंजीत, सोमबीर, जोगेंद्र नंबरदार, सुनील मास्टर, रणधीर बालंद, जोधाराम, रणबीर शास्त्री, बोडे, मौजी व अन्य मौजूद रहे।