{"_id":"67db214837fd974b16089bf4","slug":"42-thousand-rupees-stolen-from-school-operator-rohtak-news-c-17-roh1020-619809-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्कूल संचालक के 42 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्कूल संचालक के 42 हजार रुपये चोरी
Thu, 20 Mar 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित सोनीपत रोड स्थित एक क्लॉथ स्टोर के चेंजिंग रूम से पेंट में रखे 42 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित की ओर से थाने में चोरी का केस दर्ज कराया गया है। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
दुबलधन माजरा निवासी नवनीत कुमार स्कूल संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 मार्च की शाम करीब 8:30 बजे सोनीपत रोड स्थित एक स्टोर से कपड़े खरीदने गए थे। जब कपड़ा खरीदने के दौरान पेंट का ट्रायल कर रहे थे तो उन्होंने अपनी पुरानी पेंट चेंजिंग रूम में छोड़ दी। वह बाहर निकलकर दूसरी पेंट देखने गए तो उसी दौरान किसी ने चेंजिंग रूम में टंगी पेंट से 42 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया कि स्कूल संचालक की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।