फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4,166 voters will participate in the Bar Council elections across six polling stations.

Rohtak News: छह मतदान केंद्रों पर बार काउंसिल चुनाव में 4,166 मतदाता लेंगे हिस्सा

Sat, 14 Mar 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
4,166 voters will participate in the Bar Council elections across six polling stations.

विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने कहा कि 18 मार्च को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की बार काउंसिल के चुनाव के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। जिले में इस चुनाव के लिए छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 4,166 मतदाता हिस्सा लेंगे।
लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की बार काउंसिल के चुनाव के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्री निवासन ने सभी उपायुक्तों से बार काउंसिल के चुनाव के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के चुनाव के लिए मंडल आयुक्त के ओएसडी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कहा कि जिले में चुनाव स्टाफ को प्रथम प्रशिक्षण दिलवाया जा चुका है। द्वितीय प्रशिक्षण 17 मार्च को दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय न्यायिक परिसर में इस चुनाव के लिए छह मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से 6 मतदान पार्टियां व दो आरक्षित पार्टियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद के हॉल में चुनाव के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त के ओएसडी शुभम की अध्यक्षता में चुनाव तहसीलदार सरला ने चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। प्रत्येक मतदान पार्टी में पांच सदस्य शामिल किए गए हैं व दो आरक्षित मतदान पार्टियों सहित आठ पार्टियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed