फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रांसपोर्ट नगर में रेट कम न होने से भड़के ऑटो मार्केट के व्यापारी

ट्रांसपोर्ट नगर में रेट कम न होने से भड़के ऑटो मार्केट के व्यापारी

Sun, 10 Feb 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में रेट कम न होने से भड़के ऑटो मार्केट के व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। चुनावी मौसम में सेक्टर 21ए स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शहर की ऑटो, काठमंडी व मार्बल मार्केट शिफ्टिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक दिन पहले सहकारिता मंत्री द्वारा 30 हजार से कम रेट में जमीन उपलब्ध कराने में असमर्थता जताने पर शहर के ऑटो व्यापारी शनिवार को भड़क गए। विरोध में व्यापारियों ने हिसार, भिवानी व सुभाष रोड की ऑटो मार्केट बंद रखी। वहीं सरकार व प्रशासन को चेताया कि अगर 5 हजार रुपये प्रति गज जमीन नहीं मिली तो आटो मार्केट शिफ्ट नहीं करेंगे।
मंत्री के बयान के बाद ऑटो मार्केट के व्यापारी आक्रोशित हो गए और शनिवार को शहर की सभी ऑटो मार्केट बंद करने का आह्वान किया। एकजुटता दिखाते हुए सुभाष रोड, भिवानी रोड व हिसार रोड की सभी 9 एसोसिएशन ने पूर्ण बंद रखा। 90 प्रतिशत से ज्यादा ऑटो मार्केट की दुकाने बंद रही।
विज्ञापन


मंच पर सियासत, हिसार रोड के दो प्रधान आपस में भिड़े
बाजार बंद करने के बाद हिसार रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर कमेटी के बैनर के नीचे श्याम मार्केट में पूरे शहर के ऑटो व्यापारी एकत्रित हुए। जहां विश्वकर्मा ट्रक ऑटो एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत दांगी ने कहा कि अगर प्रशासन सस्ते रेट में ट्रांसपोर्ट नगर में आटो व्यापारियों को जमीन नहीं देगा तो वे खुद 3 हजार रुपये प्रति वर्ग गज में व्यापारियों को जमीन देंगे। साथ ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इसी बीच मंच पर मौजूद दूसरे प्रधान संजय दलाल ने कहा कि ऑटो व्यापारियों को किसी व्यक्ति से जमीन नहीं लेनी, बल्कि सरकार से जमीन मांग रहे हैं। इस पर दांगी बोले, दलाल यूं प्रोग्राम में आकर माहौल खराब न करें। इस पर दलाल बोले, मैं भी ऑटो व्यापारी हूं। अपनी बात रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार कम रेट पर मार्केट नहीं देगी तो तब तक नहीं जाएंगे बाहर
माहौल गरमाता देखकर ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के प्रधान सतपाल चौधरी ने माइक संभाला। कहा, यहां मिस्त्री व ऑटो व्यापारी सरकार से अपना हक मांगने के लिए एकत्रित हुए हैं। उनको कम रेट में सरकार से मार्केट चाहिए। मंच से व्यक्तिगत बातें न की जाएं। सरकार जब तक 5 हजार रुपये प्रति वर्ग गज जमीन ऑटो मार्केट के व्यापारियों को नहीं देगी तो वे बाहर नहीं जाएंगे।

न्यू आईएमटी में 95 प्रतिशत जमीन खाली, वहां दे दो सरकारी रेट में
ऑटो व्यापारियों ने प्रशासन से कहा कि, दिल्ली रोड पर खेड़ी साध के पास 3600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। वहां सरकार ने 7200 रुपये प्रति गज भाव रखा है। बावजूद इसके 75 प्रतिशत जमीन खाली पड़ी है। प्रशासन को अगर सेक्टर 21ए में भाव ज्यादा लग रहे हैं तो न्यू आईएमटी खेड़ी साध में सरकारी रेट पर जमीन दी जाए।

नेता व अधिकारी अब कमेटी से ही करें बात
ऑटो व्यापारियों ने एकत्रित होकर ट्रांसपोर्ट नगर कमेटी का गठन किया है, जिसमें नौ यूनियन के 26 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। दी रोहतक पब्लिक गुड्स मोटर्स एसोसिएशन अनाज मंडी के प्रधान सतपाल चौधरी को चेयरमैन बनाया गया है।

जबकि विश्वकर्मा ट्रक ऑटो एसोसिएशन से प्रधान अमरजीत दांगी, मुकेश शर्मा, रिषु अरोड़ा, दी रोहतक पब्लिक गुड्स एसोसिएशन से राकेश धनखड़, अनिल जुनेजा व जगबीर सुहाग, ट्रक पार्ट्स डीलर एसोसिएशन हिसार रोड से विनोद जैन, विमल जैन, मदनलाल व सुरेश कुमार, आटो पार्ट्स एसोसिएशन सुभाष रोड से सुरेंद्र काहनी व मदन आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed