{"_id":"5c5df65bbdec224e364fa0a2","slug":"41549661787-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए-2 द्वारा बदमाशों को पकड़ने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए-2 द्वारा बदमाशों को पकड़ने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राजेश बवाना गैंग के संबंध में पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाली बात सामने आई हैं। गिरोह के अभी तक पकड़े गए दस में से सात सदस्य हाईस्कूल पास है। नशे और खुद के शौक पूरा करने को वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस गिरोह का पूरी तरह से खात्मा करने का दावा कर रही है।
सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह के अनुसार पकड़ा गया गिरोह का सदस्य शेरा, दीपक, रवि, मनीष, मोहित, मेशर समेत सात सदस्य जहां हाई स्कूल पास हैं। वहीं, गोलू इंटर जबकि संदीप आठवीं तक पढ़ा है। गिरोह की खासियत है यह है कि वर्तमान में उनके निशान पर व्यापारियों से लेकर पैट्रोल पंप व्यवसायी थे। गिरोह के गुर्गों ने बताया कि पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह हाई स्कूल से आगे नहीं पढ़ सके। इसके बाद दिल्ली के एक युवक के माध्यम से राजेश बवाना गैंग को ज्वाइन कर लिया था।
यूपी के झांसी से हथियार खरीदता है गिरोह
राजेश बवाना गैंग के पकड़े गए सदस्यों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि गिरोह यूपी के झांसी से हथियारों को खरीदता है। चार से पंद्रह हजार तक पिस्तौल से लेकर बंदूक तक गिरोह को उपलब्ध कराई जाती है। हथियार उपलब्ध कराने वाले झांसी के पांच लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।