{"_id":"5c5c30b7bdec224e0121d9be","slug":"41549545655-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत शहर की : एक और निर्दलीय पार्षद आज थामेंगा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत शहर की : एक और निर्दलीय पार्षद आज थामेंगा भाजपा का दामन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर की सियासत में भाजपा कांग्रेस को लगातार झटके दे रही है। गुरुवार को वार्ड नंबर 22 से निर्दलीय पार्षद संतोष देवी अपने पति रामू के साथ गुरुवार को भाजपा में शामिल होंगी। तीन निर्दलीय वार्ड 4 से धर्मेंद्र गुलिया उर्फ पप्पन, 5 से गीता व 8 से सुनील कुमार पहले ही पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जबकि वार्ड 2 की महिला पार्षद सुमन सैनी बाहर से हाउस में पार्टी को समर्थन देने की घोषणा कर चुकी हैं। अब संतोष के पार्टी में आने से भाजपा समर्थक पार्षदों की संख्या 13 हो गई है। जबकि कांग्रेस समर्थक पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, अनिल कुमार, मंजू हुड्डा, जयभगवान ठेकेदार, कृष्ण सहारावत व दीपिका नारा को ही माना जा रहा है।
बता दें कि 19 दिसंबर को नगर निगम चुनाव का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें भाजपा के मनमोहन गोयल मेयर बने थे, जबकि 22 में से आठ वार्ड में पार्टी विजयी रही थी। हाउस में अब सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन होना है। भाजपा के पास पूर्ण बहुमत से भी ज्यादा पार्षदों की संख्या हो गई है। ऐसे में पार्टी का ही दोनाें पदों पर काबिज होना तय है।