{"_id":"5c5c3059bdec22736b5ea221","slug":"41549545561-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह टीमों के 115 खिलाड़ियों व स्टाफ सदस्यों ने जेब ढीली कर खाया ढाबों पर खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह टीमों के 115 खिलाड़ियों व स्टाफ सदस्यों ने जेब ढीली कर खाया ढाबों पर खाना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोहतक शहर 64वें नेशनल स्कूल एथलेटिक्स खेलों की मेजबानी कर रहा है। इन खेलों में देशभर से 32 टीमों के 748 खिलाड़ी शहर में पहुंचने शुरू हो गए हैं। इन टीमों के शहर के राजीव गांधी खेल परिसर पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर व मिश्री खिलाकर मेहमानों का स्वागत किया गया। साथ ही बुधवार को पहुंची मेहमान टीमों के खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ के लिए टीम मैनेजरों ने टिफिन सर्विस के माध्यम से अपने लिए खाने की व्यवस्था की। बुधवार रात को छह टीमों के 115 खिलाड़ियों को डिनर के लिए पास के ढाबे से खाना खाना पड़ा। हालांकि एसजीएफआई की गाइड लाइन के अनुसार खिलाड़ियों के लिए कॉमन मैस सात फरवरी से शुरू होगी व जो टीमें प्रतियोगिता के दौरान अपने खाने की व्यवस्था खुद करेंगी उन टीमों को आवश्यक सामान उपलब्ध करवा दिया गया है।
शहर के राजीव गांधी खेल परिसर में आगामी आठ फरवरी से शुरू होने वाले नेशनल स्कूल एथलेटिक्स गेम्स के लिए विभिन्न राज्यों की टीमें शहर में आनी शुरू हो गई हैं। बुधवार को सुबह 11:30 सबसे पहले पंजाब की टीम का शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसके बाद देर रात तक 12 टीमें शहर में पहुंच गई हैं। इन टीमों का स्टेडियम में व उन स्कूलों में जहां महिला खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है वहां पर डीईईओ परमेश्वरी हुड्डा, डीपीसी वीरेंद्र मलिक व अन्य अधिकारियों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर व मिश्री खिलाकर स्वागत किया गया। सभी टीमों को एकोमेडशन कमेटी द्वारा गद्दे व रर्जाई उपलब्ध करवाई कर गई।
निजी स्कूलों की बसों से रेलवे स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचे मेहमान
- नेशनल स्कूल खेलो के तैयारियों के दौरान विभिन्न तरह की कमेटियां बनाई गई हैं। जिनमें से एक कमेटी है ट्रांस्पोर्ट कमेटी। इस कमेटी के सदस्य राजेंद्र सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहुंचे विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों को स्टेडियम व निर्धारित स्कूलों तक पहुंचाने के लिए निजी स्कूलों की आठ बसें लगाई गई हैं। इन टीमों के स्वागत के लिए कमेटी की एक टीम रोहतक रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाकर बैठी थी।
विज्ञापन
स्टेडियम की की गई साई, खिलाड़ियों को दिए गद्दे व रजाई
आज शाम से शुरू होगी कॉमन मेस : राजेंद्र सांगवान
- लाठौत स्कूल के प्राचार्य व मेस व ट्रांसपोर्ट कमेटी के सदस्य राजेंद्र सांगवान ने बताया कि एसजीएफआई की गाइडलाइन के अनुसार कॉमन मैस प्रतियोगिता से एक दिन पहले डिनर के समय शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कॉमन मैस में सात फरवरी से खाना बनेगा। इससे पहले सभी टीम मैनेजरों को अपनी टीम के खिलाड़ियों व स्टाफ सदस्यों के लिए खाने की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही जो टीमें कॉमन मैस को छोड़कर खुद अपने खाने की व्यवस्था करेंगी। उन टीमों को जरूरी सामान उपलब्ध करवा दिया गया है।