{"_id":"5b73475e42c792781f1e4a15","slug":"41534281566-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी का अपहरण, शोर मचाने पर फेंक कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी का अपहरण, शोर मचाने पर फेंक कर भागे बदमाश
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकर्मा चौक पर परचून दुकानदार के अपहरण का प्रयास, शोर होने पर कार सेे फेंककर भागे बदमाश
-कार सवार 12 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
-थाना शिवाजी कॉलोनी थाने पर केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। विश्वकर्मा चौक पर कार सवार लोगों ने एक परचून दुकानदार को कार में खींचकर अपहरण का प्रयास किया। उसके साथ मारपीट की। शोर होने पर लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी व्यापारी को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर 12 के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
रोहतक के शिव नगर निवासी विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विश्वकर्मा चौक पर उसकी परचून की दुकान है। सोमवार को वह दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी बीच कार सवार दर्जनभर युवक पहुंचे और पिस्तौल के बल पर उसे कार में बिठा लिया। उसकी पिटाई भी की। आरोपी कह रहे थे कि आज इसकी दादागिरी निकाली जाएगी। शोर होने पर लोग कार के पीछे दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी दुकानदार को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। शिवाजी कॉलोनी एसएचओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।