फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीएम मनोहर लाल पहुंचे रोहतक

सीएम मनोहर लाल पहुंचे रोहतक

Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल पहुंचे रोहतक
शेख चिल्ली के सपने ले रहे अभय चौटाला : सीएम
विज्ञापन

: मुनक नहर पर ताला लगाने के बयान पर किया पलटवार
: सोनीपत निगम की वार्डबंदी पूरी होते ही होंगे निगम चुनाव
: बोहर गांव में भाजपा कार्यकर्ता के घर आए थे चाय पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सत्ता में आने पर मुनक नहर पर ताला जड़ने की बात करने वाले इनेलो नेता अभय चौटाला शेख चिल्ली के सपने ले रहे हैं। क्योंकि इनेलो न सत्ता में आएगी और न ही कुछ करना पड़ेगा। सीएम अचानक मंगलवार को बोहर गांव में अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम के निदेशक सुखबीर चंदौलिया के निवास पर जलपान करने पहुंचे। उन्हाेंने साफ किया कि प्रदेश में नगर निगम चुनाव जल्द होंगे। सोनीपत निगम की वार्डबंदी पूरी होते ही चुनाव की तिथि तय कर दी जाएंगी। पार्टी सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी।
मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि पूरे देश में एक साथ चुनाव होने से बहुत फायदा होगा। पूरे देश की एनर्जी बचेगी। हर चुनाव के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं करनी पड़ती है, बार-बार चुनाव आचार संहिता लगानी पड़ती है। कहा कि हरियाणा सरकार एक साथ चुनाव के पक्ष में है, लेकिन यह वैधानिक फैसला है। सभी विपक्षी दलों को इस पर बातचीत कर फै सला लेना होगा। सीएम ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा अपने कार्यक्रमों में लोक लुभावन घोषणाएं करने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 10 साल हुड्डा ने प्रदेश में शासन किया, उस समय ये घोषणाएं पूरी क्यों नहीं की। उनके द्वारा खोदे गए गड्ढों को अब तक हम भर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनावों में जो घोषणा पत्र भाजपा ने जारी किया था, उसमे से 90 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं और अभी हमारे पास एक साल बाकी है। वहीं नगर निगम के चुनावों में भाजपा द्वारा सिंबल पर चुनाव लड़ने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन

छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना पर चल रहा काम
छात्रा परिवहन सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना पर काम चल रहा। स्कूलों में नोडल अफसर तैनात किए जा रहे हैं और किराया तय करने पर भी काम चल रहा है। किसी भी छात्रा को परिवहन सुविधाओं की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वहीं जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम है, उन्हें दूसरे स्कूल में स्थानांतरित किए जाने पर काम चल रहा है। अध्यापकों को लेकर भी इस तरह की पॉलिसी पर ही काम चल रहा है। इसके बाद सीएम कुछ देर के लिए सर्किट हाउस ठहरे और पार्टी के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। मौके पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, डीसी डॉ. यश गर्ग, निगम आयुक्त आरएस वर्मा, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, एसडीएम राकेश कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक सीएम के दौरे से करवाया निगम ने गली में छिड़काव
सीएम मनोहर के अचानक बोहर गांव में आगमन से निगम प्रशासन के पसीने छूट गए। खुद आयुक्त आरएस वर्मा मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उस गली में सफाई व पानी का छिड़काव करवाया, जहां से सीएम का काफिला गुजरना था। इसी बीच सीएम के आने से थोड़ी देर पहले बिजली चली गई। तुरंत डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करके जल्द सप्लाई चालू करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed