Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीडीएलयू ने 26 शिक्षकों और लाइब्रेरियन के दो पदों को किया पोस्टपोन

सीडीएलयू ने 26 शिक्षकों और लाइब्रेरियन के दो पदों को किया पोस्टपोन

Fri, 27 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू ने 26 शिक्षकों और लाइब्रेरियन के दो पदों को किया पोस्टपोन
सीडीएलयू ने 26 शिक्षकों और लाइब्रेरियन के दो पदों को किया पोस्टपोन
विज्ञापन

सिरसा। आरक्षण रोस्टर का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण यूजीसी ने सभी भर्तियां पोस्टपोन करने के निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत सीडीएलयू ने विश्वविद्यालय में करीब टीचर्स के 26 पदों और लाइब्रेरियन के दो पदों के लिए मांगे आवेदनों को अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया है। सीडीएलयू ने गुरुवार को ये अधिसूचना अपनी बेवसाइट पर अपलोड कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2018 तक थी।
इससे पहले सीडीएलयू में 2010 में टीचर्स के पदों को भरने के पद निकाले गए थे। उस समय करीब 40 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद 2018 में ही प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए। इसके साथ ही लाइब्रेरियन और डिप्टी लाइब्रेरियन के दो पद थे। विश्वविद्यालय ने यह रिक्तियां जून में निकाली थी। इसके आवेदन की अंतिम तिथि पहले 12 जुलाई 2018 थी, लेकिन सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रवीण अगमकर के सुसाइड के बाद कैंपस में कुछ दिन तक प्रशासनिक कामकाज ठप रहा। तब सीडीएलयू ने आवेदन करने की तिथि 27 जुलाई तक बढ़ा दी थी। लेकिन यूजीसी ने आरक्षण रोस्टर पर अंतिम निर्णय आने तक देश भर के सभी विश्वविद्यालयों से भर्ती प्रक्रिया को स्थगित रखने को कहा है। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती को लेकर रोस्टर का यह मामला मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन

26 पद के लिए 310 ने किया है आवेदन
सीडीएलयू में प्रोफेसर के 6 पद, एसोसिएट के 13 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के सात पद, लाइब्रेरियन के एक पद, डिप्टी लाइब्रेरियन के एक पद के लिए आवेदन मांगे थे। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए करीब 250, एसोसिएट के लिए 45 और प्रोफेसर के लिए करीब 15 ने आवेदन किया है। लेकिन अब सीडीएलयू जब दोबारा से विज्ञापन जारी करेगा तो पहले उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
यूजीसी के निर्देश पर प्राध्यापकों के पद अस्थाई समय के लिए पोस्टपोन किए गए है। जैसे ही आरक्षण रोस्टर पर फैसला आएगा, उसके बाद ही दोबारा ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विजय कायत, वीसी, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed