फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चोरों ने घर से उड़ाए साढे़ 31 तोले सोने और ढाई किलो चांदी के जेवरात

चोरों ने घर से उड़ाए साढे़ 31 तोले सोने और ढाई किलो चांदी के जेवरात

Fri, 20 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने घर से उड़ाए साढे़ 31 तोले सोने और ढाई किलो चांदी के जेवरात
चोरों ने घर से उड़ाए 31 तोले सोने के और ढाई किलो के जेवरात
विज्ञापन

झज्जर। लुहारी गांव में चार बदमाशों ने बुधवार सुबह करीब ढाई बजे एक घर में घुसकर 31 तोले के सोने और ढाई किलो चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना के वक्त उसके बुजुर्ग माता-पिता व महिलाएं ही थी। जेवरात का बक्सा उठाने के दौरान हुए खड़के से जब एक महिला की नींद टूटी तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बिशन सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब ढाई बजे उसके घर पर चार बदमाश घुस आए। बदमाशों ने जब जेवरात का बॅक्सा उठाया तो घर में मौजूद एक महिला की नींद टूट गई। उसने चोरों को घर में देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाश बॅक्सा उठाकर खेतों की तरफ भाग लिए। शोर सुनकर एकत्रित हुए पड़ोसियों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेतों में चोरों के ले जाया गया बॅक्सा तो मिल गया लेकिन उसमें जेवरात नहीं थे। जिसके बाद ग्रामीण ने उसी दिशा में सर्च अभियान चलाया तो एक किलोमीटर दूरी पर जेवरात की वो छोटी डिब्बियां मिली, जिसमें जेवरात अलग-अलग रखे हुए थे। लेकिन सर्च अभियान में समय लगने के कारण ग्रामीणों के हाथ बदमाश नहीं आए।
विज्ञापन

ये हुआ चोरी : शिकायतकर्ता के मुताबिक बदमाशों ने सोने के 11 और चांदी के 10 जेवर चोरी किए हैं। सोने का वजन करीब 31 तोला और चांदी का करीब ढाई किलो वजन है। दोनों प्रकार के जेवर की बाजार भाव के अनुसार कीमत करीब साढे़ दस लाख रुपये की बनती है। पीड़ित भूपेंद्र के अनुसार ये जेवर घर की दोनों बहुओं और उसकी मां के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर थे केवल बुजुर्ग और महिलाएं
बिशनदास के बेटे भूपेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली की रीयल एस्टेट कंपनी में अकाउंट संभालते हैं। जिसके चलते वे दिल्ली ही रहते हैं, कभी कभार ही घर आते हैं। उनका भाई गाड़ी रखता है, इसलिए वह बाहर ही रहता है। जिसकी खबर शायद बदमाशों को पहले से ही थी।
दस्ताने पहन दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड काफी पुराना दिख रहा है क्योंकि जिस प्रकार से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया, उससे यही प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने बताया कि बॅक्से पर किसी प्रकार के निशान नहीं हैं, बदमाशों ने घटना को अंजाम दस्ताने पहन कर दिया है।
काले कपड़ों में थे बदमाश
घटना को अंजाम देने वाले चारों बदमाश काले रंग के एक तरह के कपड़ों में थे। बदमाशों को देखकर शोर मचाने वाली महिला ने बताया कि काले रंग के लोअर व टीशर्ट पहन रखे थे। वहीं चारों बदमाश नंगे पांव घर आए थे। जिनके निशान देखकर ही ग्रामीणों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया।

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को ले जाया गया था लेकिन बॅक्से से निशान नहीं मिले। बदमाशों के द्वारा शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात को ट्रेस करने के लिए उनके प्रयास चल रहे हैं।
रामतीर्थ, चौकी इंचार्ज, कुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed