{"_id":"5b4a5e694f1c1b52748b4c36","slug":"41531600489-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मेरिट
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को बैंक में जमा फीस डीएचई कार्यालय में नहीं हुई कंफर्म, सोमवार को कैसे होगी ओपन काउंसिलिंग
- कॉलेजों में स्नातक की रिक्त सीटों के लिए होनी है ओपन काउंसिलिंग, बढ़ सकती है विद्यार्थियों की परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए चल रही दाखिला प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थी व कॉलेज प्रशासन असमंजस की स्थिति में हैं। शनिवार को दूसरी मेरिट लिस्ट का समय पूरा हो गया। विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा करा दी। लेकिन, शुक्रवार शाम बैंकों में जमा हुई फीस डीएचई कार्यालय में अब तक कंफर्म नहीं हुई है। ऐसे में सोमवार को रिक्त सीटों के लिए होने वाली ओपन काउंसिलिंग भी अटक गई है।
दरअसल, बैंक में जमा फीस कंफर्म होने पर ही दाखिला सुनिश्चित होगा। इसके बाद ही कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर हुए दाखिले का सही आंकड़ा सामने आएगा। दाखिले के बाद बची रिक्त सीटों को भरने के लिए सोमवार को कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। यह सब तब संभव होगा, जब पहले की जमा फीस कंफर्म होगी। शनिवार व रविवार के चलते इस काम में अड़चन रहेगी। ऐसे में सोमवार को दोपहर तक ही फीस कंफर्म होने की संभावना है। इसके बाद ही ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। इस कारण वेटिंग में चल रहे विद्यार्थियों को दाखिले के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है।
9 से 12 दर्ज करानी होगी कॉलेज में उपस्थिति
कॉलेजों में दाखिले के लिए सोमवार को ओपन काउंसिलिंग होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत तौर पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी हेगी। इसके लिए सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों को हाजिरी देनी होगी। कॉलेज में उन्हें आवेदन दिया जाएगा। इसके भर कर अपनी 12वीं कक्षा की अंक तालिका की प्रति लिपि के साथ जमा कराना होगा। इसी के आधार पर दोपहर एक बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थियों को प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा।