फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विज्ञापन खबर

विज्ञापन खबर

Sat, 05 May 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन खबर
विज्ञापन खबर
विज्ञापन


शिवोम स्कूल में खसरा-रूबैला का टीकाकरण हुआ
रोहतक। शिवोम मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल निगाना में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की तरफ से खसरा और रुबैला का टीकाकरण किया गया है। इस अभियान के तहत विद्यालय के नर्सरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के सभी बच्चों को टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की टीम डा. नरेंद्र, डा. अनिल कुमार, एएनएम मीना व आशा ने टीकाकरण किया। विद्यालय के उपप्रधानार्चा राकेश कुमार, नोडल अधिकारी ममता ने अपनी स्कूल टीम के साथ सभी बच्चों का सुरक्षित टीकाकरण करवाया। इस अवसर पर सरिता राठी, गीता बिसला, सरिता, नीलम, संदीप मलिक ने टीकाकरण में अपना पूरा सहयोग दिया।

जान वेस्ले के विद्यार्थियों ने जाने औषधीय पौधे के गुण
रोहतक। गोहाना रोड स्थित जॉन वेस्ले कांवेंट स्कूल के कक्षा सात के छात्रों ने जींद रोड स्थित हर्बल गार्डन में औषधीय पौधों के बारे में जाना। लौंग, तुलसी, एलोवेरा, हींग, दालचीनी, कढ़पत्ता आदि पेड़ पौधों के बारे में जाना। इन गुणकारी पौधों की पहचान के बारे में भी जानकारी ली। स्कूल की प्रधानाचार्या ममता मलिक ने बताया कि इस गतिविधियों से बच्चों का बहुपक्षीय विकास होता है। इस मौके पर उपप्रधानाचार्या मशेंका, संगीता, तरू, रवनीत, तेजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लिटिल पैंथर स्कूल में येलो डे मनाया गया
रोहतक। लिटिल पैंथर स्कूल में शुक्रवार को येलो डे मनाया गया। स्कूल को विभिन्न पीली वस्तुओं से सजाया गया। बच्चों ने परिधान भी पीले पहने। बच्चों को आम, केला, सूर्य, बतख, सूरजमुखी आदि की पहचान कराई गई। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर विनोद मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों को बेहतर तरीके से सिखाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श स्कूल मदीना के छात्र ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की
रोहतक। सीबीएसई की ओर से आयोजित आईआईटी जेईई मेन्स परीक्षा में आदर्श स्कूल मदीना के छात्र विनीत ने बाजी मारी। विनीत ने इस परीक्षा के लिए अलग से कोई कोचिंग नहीं ली और अपने स्तर पर ही तैयारी कर इसे पास किया। स्कूल के डायरेक्टर जयनारायण ने विनीत को शुभकामनाएं दीं।


पठानिया स्कूल में हुआ खसरा और रूबैला का टीकाकरण
रोहतक। पठानिया वर्ल्ड कैंप स्कूल और रोटरी क्लब ऑफ रोहतक की ओर से शुक्रवार को खसरा-रूबैला टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार ने किया। इस मौके पर एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, सिविल सर्जन डा. अनिल बिरला भी मौजूद रहे। कक्षा चार के विद्यार्थी चित्राक्षी और आरव ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। मंच संचालन रेशमा मल्होत्रा के निर्देशन में कुंजन और ध्रुव ने किया। नीतू सेठी के निर्देशन नुक्कड़ नाटक पेश किया गया। इस कार्यक्रम में डा. नवीन, डा. वंदना, डा. रमनजीत, डा. शिवानी, स्कूल के निर्देश अंशुल पठानिया और सेक्रेटरी नरेश जैन का सहयोग रहा। इस दौरान प्रधानाचार्या वर्षा पठानिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed