{"_id":"5ad3b3784f1c1ba6018b4c1a","slug":"41523823480-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को अगवा करने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को अगवा करने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर के अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
चरखी दादरी।
कंट्रोल रूम में क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर के अपहरण की सूचना शनिवार रात मिलने से पुलिस सकते में आ गई। रात करीब 9.45 पर आई युवती की फोन कॉल पर सदर थाना प्रभारी तुरंत मौके पर अपनी टीम सहित पहुंचे। यहां जिस किशोर के अपहरण की सूचना दी गई थी वो सकुशल परिजनों के पास ही मिला। इसके बाद पुलिस टीम वापिस लौट आई।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उसके 17 वर्षीय भाई का बाइक पर दो युवकों ने अपहरण कर लिया है। उक्त युवती ने कंट्रोल रूम में अपहरण के दोनों आरोपियों के नाम भी बताए और उसके पिता के साथ मारपीट करने की भी शिकायत की। इसके महज 30 से 40 मिनट बाद थाना प्रभारी जगराम अपनी टीम सहित संबंधित गांव में पहुंचे गए। जब पुलिस टीम शिकाय कर्ता युवती के घर पहुंचे तो जिस किशोर के अपहरण की सूचना दी गई थी वो घर पर ही मौजूद मिला। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अपहरण की गलत सूचना कंट्रोल रूम में दी गई थी। हमारे पास सूचना आते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए थे।