फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   इधर सीएम देते रहे भाषण उधर व्यापारियों के साथ पुलिस की अभद्रता

इधर सीएम देते रहे भाषण उधर व्यापारियों के साथ पुलिस की अभद्रता

Mon, 09 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
इधर सीएम देते रहे भाषण उधर व्यापारियों के साथ पुलिस की अभद्रता
फोटो सहित..........
विज्ञापन

फ्लैग : प्रदेशस्तरीय व्यापारी सम्मेलन में दिखे सरकार के दो रंग
हेडिंग : सीएम मंच से बोले, व्यापारी सरकार का दिल, वहीं बाहर पुलिस मार रही थी धक्के
: व्यापारी सम्मेलन में सीएम के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे कच्चा बेरी रोड के व्यापारी
- पुलिस की अभद्रता के विरोध में व्यापारियों ने किया हंगामा
: कच्चा बेरी रोड पर आरओबी के शिलान्यास का किया विरोध, बोले भूखे मर जाएंगे जनाब
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेशस्तरीय व्यापार सम्मेलन में सरकार के दो रंग देखने को मिले। जिस समय सीएम मनोहर लाल मंच से बोल रहे थे, कि व्यापारी किसी भी सरकार की रीढ़ ही नहीं, बल्कि दिल हैं। जिस गति से कारोबार चलता है, उसी गति से सरकार चलती है। उसी समय मंच से बाहर कच्चा बेरी रोड पर आरओबी के निर्माण का विरोध कर रहे व्यापारियों को पुलिस धक्के मार रही थी।
कच्चा बेरी रोड पर लंबे समय से आरओबी बनाने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन कुछ स्थानीय व्यापारी यह कहकर विरोध कर रहे हैं कि इससे उनका कारोबार चौपट हो जाएगा। साथ ही भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। सीएम ने रविवार को इस आरओबी का शिलान्यास किया। इसका पता लगते ही कई व्यापारी रामपाल, विजय कुमार, अशोक कुमार, राजेश मल्होत्रा, जग्गू सिंह, सन्नी और मोनू ने बताया कि पुल निर्माण से उनका रोजगार छिन जाएगा। इस कारण वे सुबह 10 बजे ही सीएम से मिलने पहुंच गए थे, लेकिन पंडाल के बाहर सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएम से नहीं मिलने दिया। यहीं नहीं इन व्यापारियों और महिलाओं को पंडाल से धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। पता चलने पर अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं को भी सुनाई खरी-खरी
कई व्यापारियों ने मामले की सूचना पाकर पहुंचे व्यापारी नेताओं को भी खूब खरी-खरी सुनाई। व्यापारियों का कहना था कि जब उनकी बेइज्जती पुलिस से करानी ही थी तो फिर उन्हें कार्यक्रम में बुलाने की क्या आवश्यकता थी। हालांकि व्यापारी नेताओं ने जल्द सीएम तक बात क ो पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्ट हाउस में सीएम से मिलाने के बहाने पुलिस वैन में बैठा रहे थे व्यापारियों को
पंडाल के बाहर हंगामा कर रहे व्यापारियों जब सीएम से मिलने की मांग पर अड़े थे तो पुलिस ने उन्हें वैन में बैठने के लिए कहा और रेस्ट हाउस में सीएम से मिलने का आश्वासन देते रहे। जब व्यापारियों पुलिस वैन में बैठने से मना कर दिया तो पुलिस ने जबरदस्ती व्यापारियों को धक्का देकर पुलिस वैन में ठूसने का प्रयास करने लगी। हालांकि थोड़ी देर बाद डेयरी एसोसिएशन के प्रधान राजू सहगल ने पुलिस वैन में जबरदस्ती बैठाए गए व्यापारियों को नीचे उतारा।


मीडिया पर भी कवरेज न करने का बनाया दबाव
सीएम से मिलने की मांग पर अड़े व्यापारी जब अपना विरोध जता रहे थे तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मीडिया से कवरेज न करने को लेकर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन ने कई बार मीडियाकर्मी को कवरेज न करने को धमकाया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed