{"_id":"5a0f52a54f1c1bb6678bc670","slug":"41510953637-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की मिट्टी की ताकत दे रही प्रदेश को अलग पहचान : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की मिट्टी की ताकत दे रही प्रदेश को अलग पहचान : ग्रोवर
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की मिट्टी की ताकत दे रही प्रदेश को अलग पहचान : ग्रोवर
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि भौगोलिक दृष्टि से हरियाणा भले ही एक छोटा सा प्रदेश हो, लेकिन हरियाणा की मिट्टी में वह ताकत है जिसकी वजह से प्रदेश की एक अलग पहचान है। देश की सेना में जहां हर दसवां जवान हरियाणा का है, वहीं यहां के अन्नदाता किसानों ने अपनी मेहनत से बड़ा उत्पादन करके देश के अन्न भंडार में एक बड़ा हिस्सा दिया है।
वह शुक्रवार को देर सायं बंदा बीर बैरागी हाई स्कूल में आयोजित महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के समक्ष अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान गीता व बबीता पर बनी दंगल फिल्म ने प्रदेश को एक पहचान दी है। भाजपा की नई खेल नीति के चलते अब प्रदेश का नौजवान नशे को छोड़कर खेल मैदान में दिन रात मेहनत कर रहा है। नई खेल एवं शारीरिक उपयुक्त नीति-2015 के तहत खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि व उनके खुराक भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। इस अवसर पर भाजपा सुनारिया मंडल के अध्यक्ष संदीप बधवार, जोगेंद्र सैनी, बाक्सिंग महासचिव राकेश ठाकरान, कोच संजीव कुमार, शमशेर फौजी, बंदा बीर वैरागी हाई स्कूल कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मामराज स्वामी, एडवोकेट वीरेंद्र स्वामी, इंटरनेशनल कोच अरुण कुमार व शमशेर फौजी आदि उपस्थित रहे।