{"_id":"59ab04e14f1c1bf0278b4e98","slug":"41504380129-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हुई दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब हुई दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायब हुई दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की
बहल (भिवानी)। दिसंबर 2016 में दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग लड़की के घर से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता ने बहल पुलिस में लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी लड़की 31 अगस्त की रात को अचानक घर से लापता हो गई है। उसने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि गुमशुदा लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पंाच युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था तथा जिसमें चार युवक जेल में है। लड़की ने दिसंबर 2016 में हुए दुष्कर्म का मामला जून 2017 में चाणक्यपुरी थाना दिल्ली में दर्ज करवाया था। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बहल पुलिस को भेज दिया था। थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि नाबालिग लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है तथा तलाश की जा रही है।