फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   402 patients of Corona home isolate, health department did not even put posters on many houses, 40 new cases

कोरोना के 402 मरीज होम आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग ने कई घरों पर पोस्टर तक नहीं लगाए, 40 नये केस

Tue, 04 Aug 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
402 patients of Corona home isolate, health department did not even put posters on many houses, 40 new cases
जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लक्षण न मिलने वाले संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है, लेकिन कई मरीजों के घर के बाहर पोस्टर तक नहीं लगाए, जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। अब तक 402 मरीज होम आइसोलेट किए जा चुके हैं। फिलहाल 444 एक्टिव केस हैं, इनमें से 42 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में 40 नये मरीजों की पुष्टि की गई। जिले में अब तक 1665 संक्रमित मरीज आ चुके हैं। वहीं राहत की बात है कि 1221 मरीज ठीक हो चुके हैं। नये संक्रमितों में किलोई खास, झंग कॉलोनी, सेक्टर चार, डीएलएफ कॉलोनी व बाबरा मोहल्ला में एक से अधिक संक्रमित केस सामने आए हैं। अब तक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां-यहां मिले संक्रमित
किलोई खास में दो महिला, छात्र, अर्जुन नगर में गृहिणी, ओमैक्स सिटी में सरकारी शिक्षक व दो साल का लड़का, पटवापुर का छात्र, हरिनगर की बुजुर्ग, झंग कॉलोनी में बैंककर्मी व गृहिणी, प्रताप टाकिज का छात्र, डीएलएफ कॉलोनी में बिजनेसमैन, आर्य नगर की छात्रा, सेक्टर चार में चालक, गृहिणी, छात्र, आर्य नगर में गुरुग्राम का कर्मचारी, डीएलएफ में तीन महिला, छात्र-छात्रा, चिन्योट कॉलोनी में छात्र व दो महिला टीचर, संजय नगर में छात्रा, बाबारा मोहल्ला में जवैलर, गृहिणी, काठमंडी में आईटी कर्मचारी, प्रीत विहार में छात्रा, झंग कॉलोनी की महिला व नौकरानी, शास्त्री नगर में एलआईसी एजेंट, प्रीत विहार में सेवानिवृत्त कर्मचारी, न्यू राजेंद्रा कॉलोनी का छात्र व महिला, किलोई खास में किसान, छात्र-छात्रा व दो महिला बुजुर्ग व पीटीसी सुनारियां में हरियाणा पुलिस का जवान संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन एरिया में संक्रमित मिल रहे हैं वहां स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। तीन हजार एंटीजन किट और आ गई हैं। अब जिले के सैंपल लगभग क्लीयर हैं। आरटी पीसीआर व एंटीजन किट जांच दोनों विधि से लोगों की जांच करवाई जा रही है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed