फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   400 types of assistive devices were distributed to 141 disabled persons

Rohtak News: 141 दिव्यांगों को 400 प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए

Thu, 20 Mar 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
400 types of assistive devices were distributed to 141 disabled persons
जिला विकास भवन में भारत सरकार के उपक्रम एलिम्को और अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में 141 दिव्यांगाें को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, बैसाखी, कान की मशीनें वितरित की गईं।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि दिव्यांग जनों का जीवन सरल बनाने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। सहायक उपकरण न होने की वजह से दिव्यांग जनों का जीवन कठिन हो जाता है, लेकिन कृत्रिम उपकरणों के माध्यम से उनके जीवन को सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का सहयोग भी है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एलिम्को के जल्द कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय गांव स्तर पर भी खोले जाएंगे। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि शिविर में 141 दिव्यांग जनों को 400 अलग-अलग प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को भी 7 लाख की राशि के उपकरण दिए गए हैं।
सचिव ने बताया कि शेष दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए दिव्यांग जनों को अपने साथ यूडीआईडी कार्ड लाना होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एपीसीपीएल (मानव संसाधन) अतिरिक्त महाप्रबंधक के.श्री लता, एलिम्को स्टेट इंचार्ज एसके रथ मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed