{"_id":"6a078682151acbd1760acc82","slug":"400-tons-of-garbage-out-of-900-tons-lying-in-the-city-was-lifted-1300-employees-were-engaged-in-cleaning-rohtak-news-c-17-roh1020-856762-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहर में पड़े 900 में से 400 टन कचरे का उठान, सफाई में जुटे 1300 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहर में पड़े 900 में से 400 टन कचरे का उठान, सफाई में जुटे 1300 कर्मचारी
Sat, 16 May 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 16 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
17-डबल फाटक के पास सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की 14 मई तक चली हड़ताल से शहर में पड़े 900 में से 400 टन कचरे का उठान शुक्रवार को किया गया। इसके लिए नगर निगम और एजेंसी के 1300 कर्मी दिनभर लगे रहे लेकिन 600 टन कचरे का उठान अब भी बाकी है। निगम का दावा है कि रविवार शाम तक बाकी कचरा भी साफ हो जाएगा।
शहर में बड़ी मात्रा में पड़े कचरे का उठान करने में अभी दो दिन और लग सकते हैं। निगम और एजेंसी कर्मी शहर के 60 डंपिंग पॉइंट के अलावा मुख्य सड़कों और बाजारों से भी कूड़ा उठा रहे हैं।
नगर निगम की ओर से कचरा उठान के बाद खुले वाहनों में ही ले जाया जा रहा है। यह लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। खुद नगर निगम की सफाई शाखा ही नियमों का पालन नहीं कर रही है। शुक्रवार को शहर के सुभाष रोड पर ट्रॉली भरकर बिना ढके कूड़ा ले जाते देखा गया।
विज्ञापन
कचरे की गाड़ियों के लगाए दोहरे चक्कर
मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि शहर में ज्यादा कूड़ा फैला होने के चलते शुक्रवार को गाड़ियों के दोहरे चक्कर लगाए गए। निगम के 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से तीन के बजाय छह चक्कर लगाए गए ताकि सफाई जल्द हो सके। कचरे का सुनारिया प्लांट में भेजा गया। रविवार शाम तक सफाई हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -
गाड़ी आते ही दौड़े पड़े नागरिक
सप्ताह भर बाद शुक्रवार को जब गलियों और बाजारों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आई तो नागरिक कूड़ा डालने दौड़ पड़े। रेलवे रोड और किला रोड बाजार में शाम को भी कूड़ा उठान किया गया।
-- -- -- -- -- -- -
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की। मानसरोवर पार्क में पहुंचकर नारेबाजी की। सीटू जिला प्रधान दलेर सिंह ने अध्यक्षता की व मंच संचालन जिला सचिव संदीप ने किया। सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद और यूनियन सचिव संदीप ने कहा कि शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती की जाए। हड़ताल में कर्मवीर, विक्रम, संजय, राकेश, वीरेंद्र, विजय, जगमिंदर, रामचंद्र, मनोज, दिनेश प्रमुख तौर पर शामिल रहे।
-- -- -- -- -