फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   40 thousand rupees in 23 minutes from ATM

23 मिनट में पांच बार एटीएम से लेनदेन करके निकाले 40 हजार रुपये

Wed, 14 Aug 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees in 23 minutes from ATM
एटीएम से 23 मिनट में पांच बार में निकाले 40 हजार रुपये
विज्ञापन

- सेवानिवृत्त डाक कर्मी को डाक विभाग ने जारी किया था एटीएम कार्ड
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
आन लाइन ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों के बैंक खातों पर नजरें गड़ाए बैठे ठगों ने एक सेवानिवृत्त डाक कर्मी के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए हैं। सोमवार को खाते से 11:39 से रात 12:05 बजे के बीच करीब 23 मिनट में पांच बार में यह राशि निकाली गई। मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज आए तो ठगी का पता लगा। इसके बाद तुरंत एटीएम ब्लॉक कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
डीएलएफ कालोनी निवासी 83 वर्षीय धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह डाक विभाग की आरएमएस विंग से सेवानिवृत्त हुआ है। यहां उसका खाता है। इसी में पेंशन आती है। डाक विभाग ने उसे एटीएम कार्ड जारी किया हुआ है। सोमवार शाम को वह एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले गया था। घर लौटने के बाद रात करीब 11:39 बजे मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 10 हजार रुपये निकल गए हैं। इस मैसेज के बारे में बेटे को बताने से पहले ही 11:41 बजे दूसरा मैसेज आया। इस बार पांच हजार रुपये खाते से कम हो गए। इसके बाद 12:02 बजे 10 हजार रुपये, 12:03 बजे 10 हजार रुपये व 12:05 बजे पांच हजार रुपये निकल गए। खाते से रुपये निकलने का मैसेज देख किसी गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। इसके चलते तुरंत डाक विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, मगर राहत नहीं मिली। मंगलवार सुबह डाक विभाग पहुंचा तो रुपये निकलने की पुष्टि हुई। इसके बाद डाक विभाग के अधिकारियों ने एटीएम ब्लाक कर दिया। खाते से रुपये निकले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक डीवी सैनी ने बताया कि वृद्ध के खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मामला संज्ञान में आया है। उसका एटीएम ब्लॉक करा दिया गया है। पीड़ित को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed