फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4 people beat brother-in-law and sister-in-law for bathing buffalo in the street

Rohtak News: गली में भैंस नहलाने पर 4 लोगों ने देवर-भाभी को पीटा

Thu, 11 Jul 2024 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
4 people beat brother-in-law and sister-in-law for bathing buffalo in the street
10सीटीके15... बनियानी गांव में मारपीट का वायरल वीडियो। स्रोत:सोशल मीडिया
रोहतक। कलानौर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव में भैंस नहलाने के दौरान गंदा पानी पड़ोसी के घर के सामने पहुंचा तो उसने भाइयों के साथ मिलकर देवर-भाभी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 2 जुलाई की है। मंगलवार को कलानौर थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता रीना ने बताया कि वह घर के बाहर भैंस नहला रही थी। इस दौरान गंदा पानी पड़ोसी बनित के घर के सामने चला गया। इस पर उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो बनित, अमन, राजेश और कुशल ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर देवर दीपक उसे बचाने आया तो उसे भी आरोपियों ने पीटा और ईंट मारकर घायल कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। किसी ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घर में फेंकी ईंट, बाल-बाल बचे
रीना ने पुलिस को बताया कि वह जिस समय थाने में शिकायत के लिए गए थे तो पीछे से आरोपियों ने उनके घर पर ईंट फेंकी। इस दौरान उनके बच्चे और देवर अंकित बाल-बाल बच गए। उन्होंने अपने आप को घर में बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक को कलानौर के अस्पताल में करवाया था भर्ती
आरोपियों की पिटाई से दीपक घायल हो गया था। उसे कलानौर के अस्पताल में भर्ती करवा गया। जहां से उसको सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अगले दिन इलाज करने के बाद उसे छुट्टी दी गई। मारपीट से दीपक का बाई तरफ का दांत टूट गया।
दरवाजे पर बच्चे खड़े होने पर विवाद कर चुके हैं आरोपी
15 दिन पहले रीना का छोटा बच्चा आरोपियों के दरवाजे पर चला गया था, इसके लिए उन्होंने हाथापाई की थी। आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि बच्चा उनके गेट के सामने दिखा तो उसे मार देंगे।

वर्जन
कलानौर के बनियानी गांव में रीना और उसके देवर दीपक के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें दीपक का दांत टूट गया था और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक दिन के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पिंकी, एएसआई, जांच अधिकारी, थाना कलानौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed