फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   39 new infected patients found in the district

जिले में मिले 39 नये संक्रमित मरीज

Sun, 26 Jul 2020 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
39 new infected patients found in the district
जिले में शनिवार को 39 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1309 पहुंच गई है। इसमें से 991 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। हालांकि 21 संक्रमित अब तक कोरोना के उपचार के दौरान जान भी गवां चुके हैं। फिलहाल जिले में 297 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें से 27 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 270 होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया है कि सैनीपुरा में दो छात्र व गृहिणी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में पीजीआई स्टाफ, आर्य नगर में दो गृहिणी, अमृत कॉलोनी की गृहिणी, गांधी कैंप का मजदूर व देव कॉलोनी की कैंटीन की महिला संक्रमित मिले हैं। किला मोहल्ला में दिल्ली जॉब करने वाला व गृहिणी, मॉडल टाउन की गृहिणी, नेहरू कॉलोनी की निजी स्कूल की शिक्षिका, कृष्णा कॉलोनी में दुध व्यापारी व गृहिणी, गिरावड में गृहिणी, मॉडल टाउन में फर्नीचर फैक्टरी का कर्मचारी, अमृत कॉलोनी में हिसार बाईपास पर अकाउंट ऑफिस का कर्मचारी संक्रमण का शिकार मिले हैं। टेक नगर में रेलवे रोड का दुकानदार, कृष्णा कॉलोनी का छात्र, प्रधाना मोहल्ला में चमेली मार्केट का कास्मेटिक व्यापारी, संत नगर का बुजुर्ग, महम का खिलाड़ी, इस्माइला की गृहिणी, गांधी कैंप में जीजेयू हिसार की कर्मचारी, श्रीनगर कॉलोनी में पीजीआई का स्टाफ, घिलौड़ खुर्द में निजी कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। अग्रसेन कॉलोनी में शौरी मार्केट का व्यापारी, चिन्योट कॉलोनी में शॉप फैक्टरी संचालक व गृहिणी, सैनीपुरा में बैंक कर्मचारी व डीपीओ चंडीगढ़, कृष्णा कॉलोनी में सेवानिवृत्त, पाड़ा मोहल्ला में दो सेवानिवृत्त व एक गृहिणी, अनाजमंडी का दुकानदार, गढ़ी खेड़ी की गृहिणी, सेक्टर 36 सनसिटी का हरियाणा पुलिस का जवान, कलानौर का मजदूर संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed