फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   39 complaints received in Samadhan camp, instructions given for resolution

Rohtak News: समाधान शिविर में आईं 39 शिकायतें, समाधान के दिए निर्देश

Tue, 31 Dec 2024 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
39 complaints received in Samadhan camp, instructions given for resolution
जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शहर व आसपास क्षेत्र के 39 नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इन समस्याओं के त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने शिविर में नागरिकों को अपनी समस्या कागज पर टाइप कराकर लाने कोई अनिवार्यता नहीं होने की जानकारी दी। सादे कागज पर हाथ से लिखी शिकायत शिविर में दी जा सकती है। शिकायतकर्ताओं से संबंधित आवेदन पर अपना मोबाइल नंबर लिखने व जरूरी दस्तावेज लगाने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन

समाधान शिविर में एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर ही जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लें। उनका जल्द समाधान करें। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धुंध या बारिश के चलते बिजली आपूर्ति में आने वाले फॉल्ट को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए। जहां सीवरेज या पेयजल लाइन लीकेज है, उसे जल्द दुरुस्त किया जाए। नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिलना सुनिश्चित किया जाए। शिविर में नागरिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन, पेयजल, परिवार पहचान पत्र विभिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, हाइड्रोलॉजिस्ट दलबीर राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed