{"_id":"67365b3d632e6214ec091df7","slug":"380-children-honored-in-childrens-day-and-prize-distribution-ceremony-jhajjar-news-c-195-1-jjr1002-115506-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाल दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह में 380 बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाल दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह में 380 बच्चों को किया सम्मानित
Fri, 15 Nov 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
14jjrp08- झज्जर। संवाद भवन में आयोजित बाल दिवस महोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ कर
झज्जर। बाल महोत्सव 2024 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संवाद भवन प्रांगण में किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि एडीसी सलोनी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। आज बाल दिवस भी है और आपका दिन है। उन्होंने बाल दिवस प्रतियोगिताओं के विभिन्न ग्रुपों के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि बाल कल्याण परिषद की ओर से पूरा साल बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिनका मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होता है। एडीसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहनीय प्रस्तुति पर बच्चों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बाल दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह में लगभग 380 विजेता बच्चों के साथ साथ प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका के सदस्य को भी सम्मानित किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।