फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   36 thousand railway employees and 45 thousand pensioners will get benefit from UMID

Rohtak News: यूएमआईडी से रेलवे के 36 हजार कर्मचारी और 45 हजार पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

Sat, 07 Sep 2024 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
36 thousand railway employees and 45 thousand pensioners will get benefit from UMID
रोहतक। रेलवे अपने कर्मचारियों के लिए नई सौगात लेकर आया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को यूनिक मेडिकल आइडेंटिफिकेशन (यूएमआईडी) कार्ड उपलब्ध कराएगा। इससे देशभर के रेलवे कर्मचारियों समेत दिल्ली डिविजन के तहत आने वाले रोहतक के कर्मचारियों, पेंशनर्स व उनके आश्रितों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली मंडल में 36 हजार कर्मचारी और 45 हजार पेंशनर्स हैं, इससे वे लाभांवित होंगे। यह यूनिक कार्ड मात्र 100 रुपये का होगा। इस कार्ड को हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) के माध्यम से डिजी लॉकर में रखा जाएगा। यह कर्मचारियों-पेंशनर्स की प्रोफाइल पर भी उपलब्ध होगा। वहीं इलाज के साथ-साथ दवाइयां निशुल्क प्राप्त की जा सकेंगी। मरीज रेफरल के झंझट से बच सकेगा।
विज्ञापन


इन पहचान पत्रों पर हो सकेगा इलाज

-चिकित्सा कार्ड नंबर
-क्यूआर कोड
-पीएफ अकाउंट नंबर

-पैन (स्थायी खाता नंबर)

-पीपीओ नंबर

-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

यहां मिल सकेगा इलाज

-रेलवे के सभी अस्पतालों
- रेलवे के चिह्नित निजी अस्पताल में भी होगा इलाज।
-डायग्नोस्टिक सेंटर में आपातकालीन हो सकेगा इलाज।
-सामान्य उपचार के लिए कार्ड का उपयोग हो सकेगा।




यह फैसला रेलवे कर्मचारियों, पेंशनर्स व उनके आश्रितों को ध्यान में रखकर रेलवे बोर्ड ने लिया है। रेफरल को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। अब नई व्यवस्था से 25 एम्स, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, जेआईपीएमईआर पुद्दुचेरी, निमहंस बंगलूरू की ओपीडी, आईपीडी में मुफ्त में इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अनुप शर्मा, मंडलमंत्री, दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed