फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   36 crore will be used to improve dilapidated roads

Rohtak News: 36 करोड़ से होगा खस्ताहाल सड़कों का सुधार

Fri, 19 May 2023 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
36 crore will be used to improve dilapidated roads
रोहतक। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी बीएंडआर) की तरफ से 36 करोड़ रुपये में नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवपी) की टूटी सड़कें नए सिरे से बनाएगा। तीनों विभागों के अधिकारियों ने शहर में सर्वे करके रिपोर्ट मेयर मनमोहन गोयल को सौंपी है। गोयल अब उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सूची सौपेंगे।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इसके कारण न केवल कालोनियों में, बल्कि मुख्य मार्गों पर भी सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। नगर निगम व एचएसवीपी सड़कों केवल गड्ढे बंद करने के लिए जोड़ लगा रहा है, जबकि जरूरत नए सिरे से सड़कों के निर्माण की जरूरत है। पिछले दिनों जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मेयर ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को इससे अवगत कराया। साथ ही मांग की कि वे अपने विभाग लोक निर्माण से शहर की मुख्य सड़कों का निर्माण करवा दें।
विज्ञापन

मेयर का दावा है कि उप मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी थी। इसी के चलते सोमवार को मेयर ने नगर निगम व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों से सड़कों का ब्योरा मांगा था। अधिकारियों ने संयुक्त तौर पर मेयर को रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें बताया है कि एचएसवीपी की सड़कों के निर्माण पर 26 करोड़ व नगर निगम की सड़कों पर 10 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा खुद पीडब्लयूडी 29 करोड़ का टेंडर करके अपने हिस्से की सड़कों का दोबारा से निर्माण करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed