फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   35000 plants ready for monsoon season

Rohtak News: मानसून सीजन के लिए 35000 पौधे तैयार

Wed, 05 Jun 2024 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
35000 plants ready for monsoon season
सांपला। मानसून सीजन को लेकर वन विभाग में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। सांपला नर्सरी में करीब 35000 पौध तैयार की गई है। जैसे ही प्रदेश में मानसून पहुंचेगा तो वन विभाग पौधारोपण अभियान शुरू करेगा। इस अभियान में इलाके को हरा-भरा करने के लिए किसान, सरकारी संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं, जल शक्ति योजनाओं के तहत पौधे बांटे जाएंगे। वन विभाग की तरफ से हर वर्ष इलाके में पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। इसमें सरकारी स्कूल व किसानों को फ्री पौधे दिए जाते। इस बार भी वह विभाग की तरफ से करीब 45 किस्म के पौधे तैयार किए हैं। विभाग के मुताबिक एक पौधे पर करीब 14 रुपये खर्च आता है, जबकि बड़े पौधे पर 90 रुपये खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन

ये पौधे हुए तैयार
नर्सरी में जामुन आम, कनेर, नींबू, अनार नीम, अमलतास, फ्रांस समेत 45 किस्म के पौधे तैयार किए गए। नर्सरी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि फूल फल और छायादार पौधे तैयार किया जा रहे हैं। जगह की पहचान कर ली है। पहली बार शुरू होते ही पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
सांपला। राजकीय कॉलेज में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राचार्य परम भूषण आर्य ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी जरूरी है। इस मौके पर अन्य शिक्षकों ने भी पौधारोपण किया और संरक्षण की जिम्मेदारी ली। एनएसएस इंचार्ज डॉक्टर दीपक लठवाल ने भी पर्यावरण पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed