फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   350 workers will be added to clean the city, and a contract worth 36 crore rupees has been awarded.

Rohtak News: शहर की सफाई के लिए बढ़ेंगे 350 कर्मी, 36 करोड़ का ठेका छोड़ा

Sat, 03 Jan 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 03 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
350 workers will be added to clean the city, and a contract worth 36 crore rupees has been awarded.
17...पालिका बाजार के पास सड़क किनारे फैली गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में जगह-जगह कूड़ा पड़े होने और सफाई नहीं होने की शिकायतों को दूर कराने के लिए नगर निगम 350 कर्मचारी रखने जा रहा है। यह कर्मी पांच साल के लिए होंगे। नगर निगम ने इसके लिए 36 करोड़ रुपये का ठेका उठाया है। यह कर्मी 10 दिनों में काम शुरू कर देंगे।
नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि सफाई कर्मचारी बढ़ने के साथ गली-मोहल्लों और बाजारों की सफाई से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। बीते ढाई साल से शहर के 22 वार्डों में ठीक से सफाई नहीं हो पा रही है। इसे लेकर सभी पार्षद सदन के भीतर और बाहर सवाल उठाते रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, नए सफाईकर्मी शहर की मुख्य सड़कों, आठ गांंवों और सेक्टरों में सफाई व्यवस्था संभालेंगे।
40 डंपिंग प्वाॅइंट होंगे कवर
नगर निगम ने डंपिंग प्वाॅइंट को ढकना शुरू किया है। पहले श्रीराम रंगशाला के पास वाले और अब पुराना आईटीआई के डंपिंग प्वाॅइंट को कवर्ड किया जा रहा है। निगम ऐसे 40 प्वाॅइंट को कवर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
1996 में थे 1400 सफाईकर्मी, अब रह गए 600
नगर पालिका कर्मचारी संघ के निगम इकाई प्रधान शंभु टांक के अनुसार, 1996 में शहर में 12 वार्ड थे। उस वक्त 1400 स्थायी सफाईकर्मी थे। अब वार्डों की संख्या 22 हो चुकी है। बावजूद इसके, सफाईकर्मी लगभग 600 ही रह गए हैं। शहर की आबादी बढ़कर पांच लाख हो जाने के बाद 2000 सफाईकर्मियों की जरूरत है। पांच साल के लिए 350 सफाईकर्मी मिलने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी लेकिन सफाईकर्मियों की अभी और जरूरत है।
-----------------
वार्ड में 15 सफाईकर्मी आते हैं। वे मुख्य सड़कों पर झाड़ू लगाते हैं। ये लोग गली-मोहल्लों में सफाई नहीं कर पाते। वार्ड में 5-10 कर्मियों की और जरूरत है।

- प्रवीण कौशिक, पार्षद वार्ड-20
-----------------------
मेरे वार्ड में सफाई कर्मचारियों की बहुत कमी है। कोई भी स्थायी सफाईकर्मी नहीं है जबकि जरूरत 30 की है। इसी कारण हर तरफ गंदगी पसरी रहती है।
- मनीषा नांदल, पार्षद वार्ड-10
-----------------
सफाई व स्वच्छता के लिए पांच साल का ठेका उठाया है। इसमें 36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे शहर में 350 सफाईकर्मी मिलेंगे। कूड़े का उठान भी कराया जाएगा।
- डॉ. आनंद कुमार शर्मा, निगम आयुक्त

17...पालिका बाजार के पास सड़क किनारे फैली गंदगी। संवाद

17...पालिका बाजार के पास सड़क किनारे फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed