फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   350 registry in 10 days due to strike, renewal of more than 450 bus passes stuck

Rohtak News: हड़ताल से 10 दिन में 350 रजिस्ट्री, 450 से ज्यादा के बस पास का नवीनीकरण अटका

Fri, 14 Jul 2023 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
350 registry in 10 days due to strike, renewal of more than 450 bus passes stuck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। लिपिक वर्ग अपनी मांगों को लेकर पिछले नौ दिन से हड़ताल पर डटा हुआ है। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लिपिकों की हड़ताल से विभागों का काम-काज ठप हो गया है। हालात ये हैं कि तहसील कार्यालय में 350 रजिस्ट्री अटकी हुई हैं। रोडवेज डिपो में 450 से ज्यादा विद्यार्थियों व अन्य लोगों के बस पास नहीं बन पा रहे हैं। हड़ताल से अब तक सवा 12 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग परेशान हैं।
सेक्टर 2 निवासी रविंद्र राणा ने बताया कि वह अमेरिका में रहता है। यहां प्लाॅट बेचने आया है। इसकी रजिस्ट्री करानी है। पिछले नौ दिन से रजिस्ट्री नहीं हो रही है। वापस अमेरिका जाने का समय पास आ गया है। हड़ताल जल्द समाप्त होना मुश्किल लग रहा है। इसलिए अब दोबारा आना पड़ेगा। इसमें धन व समय दोनों बर्बाद होंगे।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर मौजूद विनोद का कहना है कि वह रोजाना सोनीपत के लिए सफर करता है। पिछले पांच दिन से बस पास रिन्यू (नवीनीकरण) नहीं हो पाए है। इस कारण रोज टिकट लेकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे करीब 450 से ज्यादा लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिला उपायुक्त, तहसील, पंचायत विभाग, जिला खजाना, फूड एंड सप्लाई, जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, ब्लाॅक एजुकेशन ऑफिस, हुडा, अर्बन स्टेट, बीएंडआर, पब्लिक हेल्थ, ट्रेजरी, रोजगार कार्यालय, रोडवेज, नगर निगम, एक्साइज, पंडित नेकीराम काॅलेज, सिंचाई विभाग, गवर्नमेंट काॅलेज जसिया, महिला काॅलेज, एमडीयू व अन्य विभागों के लिपिक हड़ताल में शामिल हुए।

स्वास्थ्य विज्ञान विवि के लिपिकों ने हड़ताल को समर्थन दिया
वीरवार को स्वास्थ्य विज्ञान विवि के लिपिक हड़ताल पर पहुंचे। यहां लिपिकों की हड़ताल को अपना समर्थन दे दिया। लिपिक वीरवार को सड़क पर पैदल विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के बाहर हड़ताल स्थल पर पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। हड़ताल को समर्थन देते हुए लिपिकों ने हर तरह साथ रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed