{"_id":"681fbd70b3fdfad1050cba4a","slug":"35-cm-piece-of-wood-removed-from-the-eye-of-a-10-year-old-child-rohtak-news-c-17-roh1020-650623-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 10 साल के बच्चे की आंख से निकाला 3.5 सेमी लकड़ी का टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 10 साल के बच्चे की आंख से निकाला 3.5 सेमी लकड़ी का टुकड़ा
Sun, 11 May 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 11 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
10सीटीके46...पीजीआईडीएस के मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की टीम ने बच्चे की आंख से निकाला 3.5 सेम
रोहतक। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज के चिकित्सकों ने चार घंटे के अथक प्रयास से सर्जरी कर 10 साल के बच्चे की रोशनी लाैटा दी। बच्चे की आंख व हड्डी के बीच 3.5 सेमी लकड़ी का टुकड़ा फंस गया था।
परिजनों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले 10 साल का बच्चा पिता के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना हो गई। इसमें उसे आंख के पास चोट आ गई। स्थानीय अस्पताल में दिखाया। यहां पट्टी कर घर भेज दिया। इसके बाद भी रक्त बहना बंद नहीं हुआ। साथ ही, दो-दो वस्तुएं दिखाई देने लगी।
नेत्र विशेषज्ञों को दिखाने के बाद भी आराम नहीं हुआ। इस पर बच्चे को पीजीआई के क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान में लाया गया। बच्चे की हालत को देखते हुए उसे पीजीआईडीएस के मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के ध्यक्ष डाॅ. विरेंद्र सिंह के पास भेजा। यहां जांच में आंख की हड्डी के पास कुछ महसूस हुआ। एक्स-रे व सीटी स्कैन में आंख के पास लकड़ी का टुकड़ा फंसा नजर आया।