फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   3415 applications received for 720 seats for BA in Nekiram Mahavidyalaya

Rohtak News: नेकीराम महाविद्यालय में बीए के लिए 720 सीटों पर आए 3415 आवेदन

Tue, 10 Jun 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
3415 applications received for 720 seats for BA in Nekiram Mahavidyalaya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नेकीराम महाविद्यालय में बीए कोर्स के लिए 700 सीटों पर 3415 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में भी 800 सीटों के लिए 1628 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए कोर्स के लिए विद्यार्थियों का अधिक रुझान देखा जा रहा है। वहीं, डीजीएचई की ओर से स्नातक में ऑनलाइन में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 16 तक बढ़ा दी गई।
जिले के 16 महाविद्यालयों में बीए के लिए विद्यार्थी सीटों से कई गुना आवेदन कर रहे हैं। शहर के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बीए की सीटों पर दोगुना, बैचलर ऑफ आर्ट विद मेजर इन साइकोलॉजी के लिए साढ़े तीन गुना आवेदन किए जा चुके हैं। साथ ही, प्रदेश व जिले के टॉप कहे जाने वाले नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बीए के लिए साढ़े चार गुना, बीबीए के लिए 10 गुना, बीसीए के लिए 10 गुना आवेदन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नेकीराम शर्मा महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला पोर्टल को 16 जून को ओपन किया गया है। स्नातक में दाखिला के इच्छुक विद्यार्थी 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट सूची 19 जून को जारी की जाएगी। मेरिट सूची में नाम आने की सूरत में विद्यार्थी 23 जून तक फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed