{"_id":"630132c6c2a8a632e21d0ded","slug":"34-candidates-in-the-electoral-fray-of-vaish-sanstha-governing-body-rohtakcity-news-rtk6556409141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य संस्था गवर्निंग बॉडी के चुनावी मैदान में 34 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य संस्था गवर्निंग बॉडी के चुनावी मैदान में 34 प्रत्याशी
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था की गवर्निंग बॉडी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव मैदान में 34 प्रत्याशी डटे हैं। चुनाव अधिकारी ने शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब 28 अगस्त को मतदान के जरिये गवर्निंग बॉडी का चयन होगा।
संस्था के चुनाव को लेकर 39 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें से पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। इनमें सुनील जैन, प्रमोद गुप्ता, विवेक नवल, राजेश गुप्ता व दीपक गोयल शामिल हैं। अब 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रहे हैं। इनमें नवीन जैन व मेयर मनमोहन गोयल पैनल आमने-सामने हैं।
गवर्निंग बॉडी के पांच पदों के लिए 12 उम्मीदवार
गवर्निंग बॉडी के पांच पदों के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए नवीन जैन व विकास गोयल, उप-प्रधान पद के लिए दीपक जिंदल, संजय सिंगल व सह-सचिव पद के लिए मनीश जैन व श्याम लाल गर्ग के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। महासचिव पद के लिए राजेंद्र बंसल, विजय गुप्ता व विवेक गोयल और कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्र गर्ग, पवन कुमार मित्तल व शंकर लाल गर्ग के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन
कार्यकारिणी के 16 सदस्यों के लिए 22 प्रत्याशी
कार्यकारिणी के 16 सदस्य चुने जाने हैं। इनके लिए कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनिल बंसल, अरुण कुमार आर्य, भारत भूषण जिंदल, दीपक प्रकाश, ज्ञान प्रकाश गर्ग, ईश्वर चंद गुप्ता, मनोज कुमार, नितिन गुप्ता, नितिन तायल, प्रमोद बंसल, प्रमोद गर्ग, राधेश्याम गुप्ता, राधेश्याम गर्ग, राहुल जैन मित्तल, राजेश नवल, सनत कुमार बिन्दल, संजय कुमार, सुभाष गुप्ता, सन्नी गोयल, विकास बंसल, विनय गर्ग, विकास गोयल ने नामांकन किया है।
वर्जन-
संस्था का चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। अब 28 अगस्त को मतदान से गवर्निंग बॉडी का चुनाव होगा। चुनाव में व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासनिक सहयोग के साथ सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। उम्मीदवारों को 22 अगस्त को चुनाव चिह्न आवंटित किये जाएंगे।
- डॉ. एमएस श्योराण, निर्वाचन अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।