फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   32 crore rupees property tax deposited in the municipal corporation this year

Rohtak News: नगर निगम में इस साल 32 करोड़ रुपये संपत्ति कर जमा

Wed, 01 Apr 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
32 crore rupees property tax deposited in the municipal corporation this year
23-नगर निगम कार्यालय में संपत्तिकर से संबं​धित कार्य करते हुए कर्मचारी। स्रोत : निगम
रोहतक। नगर निगम में वित्तवर्ष 2025-26 में 32 करोड़ रुपये संपत्ति कर जमा हुआ है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा का कहना है कि निगम की ओर से संपत्तिकर का इस साल 28 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि करदाताओं की सुविधा एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष की अंतिम तिथि को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम कार्यालय मंगलवार को अवकाश के दिन भी संपत्ति कर जमा कराने के लिए खुला रहा। 31 मार्च को लगभग 44 लाख रुपये व इस माह में लगभग 6 करोड़ रुपये संपत्ति कर जमा हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में वित्त वर्ष 2025-26 यानी 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक संपत्ति कर लगभग 32 करोड़ रुपये, फायर टैक्स लगभग 2 करोड़ रुपये जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने लक्ष्य को पूर्ण करने व संपत्ति कर अधिक से अधिक जमा करवाने के लिए एक योजना के तहत कार्य किया। बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर संपत्ति कर जमा करवाने के नोटिस दिए गए व संपत्तिकर जमा न करवाने वालों पर सीलिंग की कार्यवाही भी की गई। निगम के संपत्ति कर से शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed