फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नाबालिग की हैवानियत का शिकार बनी किशोरी ने दिया था नवजात को जन्म

नाबालिग की हैवानियत का शिकार बनी किशोरी ने दिया था नवजात को जन्म

Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग की हैवानियत का शिकार बनी किशोरी ने दिया था नवजात को जन्म
रोहतक। लाखनमाजरा थाना इलाके में पुलिस को मिले नवजात शिशु के क्षत-विक्षत शव मामले में रविवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस नवजात को एक 14 वर्षीय किशोरी ने जन्म दिया था। वह एक नाबालिग की हैवानियत का शिकार हुई थी। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

नवजात के क्षत-विक्षत शव को अपना बताने वाली किशोरी के सामने आने से पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। पुलिस ने पीड़ित लड़की का अस्पताल में मेडिकल कराया। यही नहीं आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. सरोज दहिया को विशेष रूप से मौके पर बुलाया गया। उन्होंने घटना स्थल से केस से जुड़े तथ्य जुटाए। पुलिस को एक मकान से खून से सनी चादर व घर के शौचालय में खून फैला मिला है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को किए बयान में किशोरी ने पास के ही गांव में रहने वाले 16 वर्षीय लड़के पर उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाया है। पहली बार करीब डेढ़ साल पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ। उस दिन वह कूड़ा डालने गई थी। आरोप है कि नाबालिग आरोपी ने उसे इस बारे में घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं करीब सात महीने पहले उसने फिर से उससे उसी जगह दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई। उसे 11 अप्रैल की रात पेट में दर्द हुआ। वह शौचालय में गई तो वहां डिलिवरी हो गई। बच्चा वहीं पड़ रहा, वह जिंदा था या नहीं, पता नहीं। वहां से अपने घर चली गई। बाद में पुलिस को कुत्तों द्वारा शव नोचने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed