फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राजीव गांधी खेल परिसर में जुटेंगे देशभर के लगभग 150 सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज

राजीव गांधी खेल परिसर में जुटेंगे देशभर के लगभग 150 सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज

Fri, 22 Feb 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल परिसर में जुटेंगे देशभर के लगभग 150 सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज
रोहतक। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) रोहतक, भारतीय तीरंदाजी संघ के साथ मिलकर दो से पांच मार्च तक शहर के राजीव गांधी खेल परिसर में तीसरी नेशनल पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 150 सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज राजीव गांधी खेल परिसर में जुटेेंगे। प्रतियोगिता के लिए रिकर्व और इंडियन राउंड के लिए प्रदेश की टीम का चयन हो चुका है। चैंपियनशिप में रोहतक के सबसे ज्यादा चार पैरा तीरंदाज प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव रामनिवास हुड्डा और राजीव गांधी खेल परिसर में तीरंदाजी कोच संजय सुहाग ने बताया कि दो से पांच मार्च तक राजीव गांधी खेल परिसर में तीसरी पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप होगी। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जा चुका है। जिसमें से रोहतक से चार खिलाड़ी, हिसार और झज्जर से तीन-तीन खिलाड़ी, कैथल, सोनीपत, गुरुग्राम, भिवानी और पलवल से एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


बिना ट्रायल में शामिल हुए पूजा का चयन
कोच संजय सुहाग ने बताया कि प्रदेश की टीम में रिकर्व महिला वर्ग में रोहतक की पैरा तीरंदाज पूजा का चयन हुआ है। हालांकि पूजा ट्रायल के दौरान उपस्थित नहीं थी। उस समय वे संयुक्त अरब अमीरात में इंटरनेशनल वह्लीू चेयर एंड एम्पूटी स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित आईडब्ल्यूएएस वर्ल्ड गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। चयनकर्ताओं की कमेटी ने पूजा के उसी स्कोर पर उनका चयन इस चैंपियनशिप के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंर्जरी के बाद भी तारीफ का चयन
चैंपियनशिप में प्रदेश की पुरुष वर्ग की कंपाउंड टीम का हिस्सा बने झज्जर के पैरा तीरंदाज तारीफ को ट्रायल के दौरान इंजरी हो गई थी। कोच संजय सुहाग ने बताया कि ट्रायल के पहले राउंड में ही तारीफ की बाजू की मास पेशियों में खिंचाव आ गया था। इसके चलते उन्हें खेल बीच में ही छोड़ना पड़ा। परंतु राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं की टीम ने उनका चयन प्रदेश की टीम में किया है।

ये है हरियाणा की टीम :
रिकर्व राउंड पुरुष वर्ग :
खिलाड़ी जिला ट्रायल स्कोर
हरविंदर सिंह कैथल 587
परवेश सोनीपत 583
साहिल हुड्डा रोहतक 567
राजेश रोहतक 549

रिकर्व राउंड महिला वर्ग
खिलाड़ी जिला ट्रायल स्कोर
पूजा रोहतक 558
पूजा गुरुग्राम 474

इंडियन राउंड पुरुष वर्ग :
खिलाड़ी जिला ट्रायल स्कोर
नरेश हिसार 273
कुलदीप झज्जर 249
विकास भाकर भिवानी 247
नरेश कुमार हिसार 242

कंपाउंड पुरुष वर्ग :
खिलाड़ी जिला ट्रायल स्कोर
कुलदीप शर्मा झज्जर 331
अंकित पलवल 312
विवेक हिसार 308
तारीफ झज्जर 54 (घायल हो गया था)

कंपाउंड डब्ल्यू 1(व्हील चेयर) पुरुष वर्ग :
खिलाड़ी जिला
नवीन दलाल रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed