फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीएम मनोहर लाल खट्टर...........-Cordination

सीएम मनोहर लाल खट्टर...........-Cordination

Mon, 11 Feb 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर...........-Cordination
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। सीएम मनोहर लाल का कहना है कि रोहतक का सांसद प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का बच्चा है। उसे बनते हुए 15 साल हो गए। पहली बार सांसद बना तो बापू सांसद था। दूसरी व तीसरी बना तो बापू मुख्यमंत्री था। इस बार न बापू सांसद है ना सीएम। अबकी बार आपके हाथ में सबकुछ है। जैसे वोटर ने जींद में करिश्मा करके दिखाया है, ऐसा करिश्मा रोहतक में करके दिखा देंगे तो पूरी दुनिया में खबर हो जाएगी। रोहतक सांसद 15 साल मात्र 200 से 500 लोगों से घिरे रहे हैं, उन्हीं की नौकरियां लगवाई। जबकि रोहतक की जनसंख्या साढ़े 16 लाख है। सीएम रविवार को सेक्टर-21ए में कलानौर हलके की जनविश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस ज्यादातर समय रही है, लेकिन इस बार भाजपा जीतेगी। कभी-कभी आवाज आएंगी, यह गठबंधन बन गया, वह गठबंधन बन गया। ऐसे लोग मोदी व भाजपा से डरकर गठबंधन बना रहे हैं। इनका कोई भविष्य नहीं है। कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानमती का कुनबा जोड़ा वाली कहावत है। जिन लोगों ने रोहतक को जलवाया है, उनको लोग भूल नहीं पाएंगे। ऐसे लोगों को सबक सिखाना है, बताना है कि तुम्हारा भविष्य खत्म हो गया है।
विज्ञापन


48 घंटे में सिलिंडर न मिले तो ग्रोवर व डीसी के घर से उठा लाना
सीएम ने मंच से रैली में आई महिलाओं से पूछा कि हाथ उठाकर बताएं किसके घर में सिलिंडर नहीं है। 10 से 15 महिलाओं ने हाथ उठाया। तभी डीसी डॉ. यश गर्ग को आगे बुलाकर हिदायत दी कि सभी महिलाओं को सिलेंडर मिल जाने चाहिए। सीएम के आदेश का असर यह हुआ कि डीएफएसओ ने मौके पर ही महिलाओं की अर्जी ली और सोमवार को सिलिंडर देने का भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि अगर सिलिंडर न मिले तो मंत्री ग्रोवर व डीसी के घर से उठा लाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पहुंचे चीनी मिल, किसानों से की बातचीत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसभा के बाद रोहतक चीनी मिल पहुंचे और उन्होंने वहां पर किसानों से बातचीत की। किसानों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इससे पहले मुख्यमंत्री वार्ड नंबर 22 से पार्षद संतोष बुधवार के घर भी पहुंचे और गांव सुनारियां के लोगों से सीधी बातचीत भी की।

व्यवस्था बदली, विश्वास जीता : ग्रोवर
मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा की सरकार लकीर की फकीर वाली सरकार नहीं है। पिछली जितनी भी सरकारें थी वे पुराने ढर्रे पर काम कर रही थी और कोई भी मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन का साहस नहीं जुटा पाया था। वहीं, रैली के संयोजक राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कलानौर की जनता को वह सब कुछ दिया है जो मांग की गई थी। दो वर्ष पूर्व भी मुख्यमंत्री कलानौर आये थे और उनकी सब मांगें पूरी कर दी गई थी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बदली रणनीति, जाट समुदाय पर फोकस
जाट बाहुल्य रोहतक लोकसभा सीट जीतने के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है। निगम चुनाव में जहां भाजपा खुलकर फरवरी 2016 के दंगों की बात करती थी। भाजपा के मंत्री मंच से चिल्लाकर कहते थे कि दंगों को मत भूलना। कलानौर की रैली में सीएम मनोहर लाल ने 32 मिनट के भाषण में आखिर में केवल एक बार दंगों का जिक्र किया। केवल इतना कहा कि रोहतक को जलाने वालों को लोग अभी नहीं भूले हैं। सहकारिता मंत्री व रैली के आयोजक रामअवतार वाल्मीकि ने तो एक भी दंगों का जिक्र नहीं किया।


भाजपा का दावा, ये हुए पार्टी में शामिल
निगम की वार्ड नंबर 22 से पार्षद संतोष व उनके पति रामू, पूर्व पार्षद उपासना के पति एवं पूर्व सरपंच बलियाना राजेश प्रधान, नवीन मलिक जिला पार्षद खरावड़, वार्ड 2 से निगम पार्षद सुमन सैनी, वार्ड 4 से पार्षद धर्मेंद्र गुलिया, वार्ड 5 से पार्षद गीता, वार्ड 21 से पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र अत्री, वार्ड 2 से अनिल सैनी शामिल हुए। जबकि सरपंचों में बसाना से दीपक, कटेसरा से सोनू, निगाना से राजेश उर्फ कृष्ण, आवल से अनिल, लाहली से अशोक मल्होत्रा, कहानौर से अमित कादयान, सांगाहेड़ी रामअवतार, मसूदपुर से नरेश, जैठपुर से विनोद, बलंब से बिजेंद्र, पटवापुर से राकेश, माड़ोदी रांगड़ान से नीरज, पिलाना से अजीत, कबूलपुर से सुखबीर, रिटौली से नरेंद्र आर्य उर्फ भोलू, जिंदराण से बलराज, नौनंद से श्रीभगवान, करोर से गीता, गढ़ी से श्रीभगवान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed