{"_id":"5b7b36b042c792464a0c7dae","slug":"31534801584-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटर किला रोड पर दुकान में लेंटर डालने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटर किला रोड पर दुकान में लेंटर डालने का मामला
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : आउटर किला रोड पर निगम की दुकान के अंदर अवैध तरीके से लेंटर डालने का मामला
हेडिंग : एलओ ब्रांच ने भेजा नोटिस, दुकानदार का नाम गायब
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के आउटर किला रोड पर निगम की दुकान को लेकर नया पेंच आ गया है। निगम की तरफ से दुकान मालिक को नोटिस भेजा गया है, उसमें दुकानदार का नाम नहीं लिखा। क्योंकि निगम को पता लगा है कि दुकानदार ने दुकान को आगे किसी अन्य को दिया हुआ है। मंगलवार को निगम आयुक्त के सामने एलओ ब्रांच फाइल रखेगी।
बता दें कि निगम की आउटर किला रोड पर चार दुकानें हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दो दिन से निगम प्रशासन काफी व्यस्त था। बुधवार को तो सरकारी छुट्टी रही। निगम के अधिकारियों को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि एक दुकानदार ने निगम प्रशासन की व्यस्तता का फायदा उठाकर दुकान के अंदर बेसमेंट बना लिया है। लेंटर तक डाला जा चुका है। निगम की टैक्स ब्रांच के एक अधिकारी टीम के साथ सुबह पहुंचे और फोटो खींचकर आला अधिकारियों के पास भेज दिए। इसके बाद अधिकारियों ने एलओ ब्रांच को नोटिस देकर जांच के आदेश दिए। अब दुकानदार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।