फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जीटीरोड उमरी के निकट गाय की वजह से भयानक सड़क हादसा,दो जिंदा जले,तीन की मौत

जीटीरोड उमरी के निकट गाय की वजह से भयानक सड़क हादसा,दो जिंदा जले,तीन की मौत

Tue, 21 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जीटीरोड उमरी के निकट गाय की वजह से भयानक सड़क हादसा,दो जिंदा जले,तीन की मौत
जीटी रोड पर उमरी के निकट गाय की वजह से भयानक सड़क हादसा, दो जिंदा जले, तीन की मौत
विज्ञापन

- गाय से टकराने पर शराब से भरा ट्रक दूसरी लेन में भिड़ा था कोयले डंपर से, कार भी आई चपेट में
- डंपर-ट्रक में उठी लपटें, छह फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से बुझाई आग
- एसपी और एसडीएम मौके पर पहुंचे दो घंटे रहा जीटी रोड पर ट्रैफिक प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर उमरी के निकट गाय की वजह से दर्दनाक हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। हादसे में दो लोगों जख्मी हुए हैं।
हादसा सोमवार देर रात हुआ। जीटी रोड पर शराब से भरा एक ट्रक गाय से टकराने के बाद डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन में चल रहे कोयले के डंपर से जा भिड़ा। डंपर चालक के ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रही वॉक्स वैगन कार डंपर में पीछे जा भिड़ी। ट्रक में भरी रॉयल स्टैग शराब की पेटियों के कारण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक और डंपर में आग की लपटें उठने लगीं। कुछ राहगीर मदद के लिए रुके। इन्होंने कार में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जबकि डंपर के कैबिन में बैठे दो अन्य लोग जिंदा जल गए। कार को क्रेन की मदद से जीटी रोड के साथ खदान में डाला गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ-साथ दमकल केंद्र में दी। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के लिए जद्दोजहद कर रही थीं। सूचना पर एसपी सुरेंद्र पाल सिंह व चार डीएसपी व आसपास थानों -चौकियों के प्रभारी मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक नियंत्रण में लगे रहे। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद इस लेन पर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई। ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गो से निकाला गया।

पानीपत रिफाइनरी से आया था कोयले का डंपर
बताया गया है कि जिस डंपर से कार दूसरी लेन में जाकर भिड़ी थी वह डंपर नंबर एचआर 45-सी-3844 कोयले से भरा था और पानीपत रिफाइनरी से आया था। इसके अलावा कार और ट्रक के नंबर तक के परखचे उड़ चुके थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी रही कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या कितनी है, हालांकि मौके से तीन शव बरामद होने के बाद समाचार लिखे जाने तक तीनों लोगों की मौत की पुष्टि संभव हुई थी।
विज्ञापन


एक मृतक की शिनाख्त अंबाला के कारोबारी गौतम गर्ग के रूप में हुई
वॉक्सवैगन कार में सवार जो व्यक्ति मौत शिकार हुआ है, उसकी पहचान अंबाला के आढ़ती 39 वर्षीय गौतम गर्ग के रूप में हुई है। गौतम गर्ग की करनाल में ससुराल है। वह सोमवार को किसी काम के सिलसिले में करनाल के एसपी को मिलने के लिये अपने दोस्तों के साथ गया था। घटना के समय उसके साथ कार में अंबाला का उद्योगपति अमित गुलाटी भी था। उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटों में जिंदा जला शेर सिंह करनाल का था वासी
हादसे के दौरान आग की लपटों में जिंदा जलकर मौत का शिकार हुए डंपर चालक की पहचान करनाल जिला के गांव काछवा वासी शेर सिंह के रुप में हुई है, जबकि इस हादसे में उसका साथ मेहर सिंह गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। उसे भी शहर के प्राइवेट अस्पताल में ही दाखिल कराया गया है।


शराब से भरा ट्रक था डेराबस्सी का
शराब से भरा ट्रक डेरा बस्सी पंजाब का बताया गया है, जिसका नंबर पीबी-11एएक्स-9544 है। इस ट्रक में शराब वैध थी या अवैध इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक ट्रक का मालिक या शराब की डिलीवरी करने वालों में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed