फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्कूल संचालक ने 10वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार

स्कूल संचालक ने 10वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार

Wed, 14 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालक ने 10वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत (गोहाना)। शहर के एक मंदिर के पुजारी ने गांव बिचपड़ी स्थित एक निजी स्कूल के संचालक पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। संचालक ने छात्रा का नॉन अटेंडिंग में दाखिला कर रखा था। पिता का आरोप है कि मंगलवार को स्कूल संचालक उसकी बेटी (छात्रा) को एक मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस साजिश में दो महिलाएं भी शामिल रहीं। देर रात पुजारी ने सदर थाना में स्कूल संचालक व दो महिलाओं के खिलाफ शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शहर में एक मंदिर के पुजारी की बेटी (16) पढ़ाई में कमजोर थी। एक व्यक्ति ने पुजारी को अपनी बेटी को नॉन अटेंडिंग में गांव बिचपड़ी स्थित एक निजी स्कूल में दाखिला दिलाने की सलाह दी। पुजारी ने स्कूल संचालक मंजीत लाठर से मिलकर अपनी बेटी का नॉन अटेंडिंग में उसके स्कूल में दाखिला करवा दिया और इसके लिए दस हजार रुपये दे दिए। इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। पुजारी अपनी बेटी को लेकर 8 मार्च को परीक्षा दिलाने के लिए गांव बिचपड़ी गया था, लेकिन स्कूल संचालक ने छात्रा को परीक्षा में बैठाने से मना कर दिया। आरोप है कि स्कूल संचालक ने कहा कि परीक्षा में छात्रा की जगह किसी दूसरे को बैठाया जाएगा। पुजारी ने जब इस पर एतराज जताया तो उसे डरा धमका दिया गया। स्कूल संचालक ने मंगलवार को पुजारी व उसकी लड़की को गांव बिचपड़ी बुलाया, लेकिन छात्रा को परीक्षा केंद्र में न भेज कर उन्हें एक जान-पहचान की महिला के घर बैठा दिया। वहां पहले से दो महिलाएं मौजूद थी और स्कूल संचालक भी आ गया। स्कूल संचालक ने दोपहर करीब डेढ़ बजे पुजारी को स्कूल की तरफ भेज दिया। पुजारी वापस आया तो महिलाओं ने उसकी बेटी को मकान में बंद कर रखा था और मंजीत वहीं मौजूद था। पुजारी का आरोप है कि स्कूल संचालक ने दो महिलाओं की मदद से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता को देख कर छात्रा रोने लगी और उसे घटना की जानकारी दी। पिता अपनी बेटी के साथ सदर थाना पहुंचा और शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed