फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिल्ली में बैठे आकाओं के इशारे पर चलने वाली कांग्रेस संस्कार विहिन प्रतीत हो रही : कैप्टन अभिमन्यु

दिल्ली में बैठे आकाओं के इशारे पर चलने वाली कांग्रेस संस्कार विहिन प्रतीत हो रही : कैप्टन अभिमन्यु

Sat, 16 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बैठे आकाओं के इशारे पर चलने वाली कांग्रेस संस्कार विहिन प्रतीत हो रही : कैप्टन अभिमन्यु
फोटो सहित....
विज्ञापन

पिता मित्रसेन आर्य के जन्मदिवस पर लगे रक्तदान शिविर में पहुंचे वित्तमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कहना है कि कांग्रेस दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर चलती है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस में संस्कार नहीं रहे हैं। इसके चलते ही प्रदेश सरकार के हिमाचल में शुरू हुए चिंतन शिविर पर सवाल उठा रही है।

वे शुक्रवार को परम मित्र मानव निर्माण संस्थान के संस्थापक एवं अपने पिता स्व. मित्रसेन आर्य के 86वें जन्मदिवस समारोह इंडस स्कूल में लगे रक्तदान शिविर के बाद कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। वित्तमंत्री ने कहा कि भाजपा किसी विशेष वर्ग नहीं बल्कि समस्त नौजवानों की ऊर्जा का सदुपयोग करके उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, प्रदेश सचिव मुकेश गौड़, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सतपाल रापड़िया, सुरेंद्र सिवाच, मनीष शर्मा, रोहित मलिक, नवीन ढुल, जसवंत बलियाना, सोनू सिंघल, मनोज स्वामी, नरेश इन्दोरा, दिनेश गोयल, सतीश हुड्डा, रूद्रसेन सिंधु, देव सुमन सिंधु व डॉ. देव प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed